राज्य

बहन की तरह ही डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान करने में जुटी परिणीति चोपड़ा

 

 

डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने हाल ही में सगाई करी है। अब सगाई के बाद इनकी शादी की खबरों ने भी काफी जोर पकड़ लिया है। अब कपल की वेडिंग से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है कि वो राजस्थान में सात फेरे ले सकते हैं। एक्ट्रेस बहन प्रियंका चोपड़ा के जेसे ही राजस्थान में डेस्टिनेशन वेडिंग भी करना चाहती हैं। मैरिज के लिए बेस्ट प्लेस की तलाश में एक्ट्रेस उदयपुर पहुंची थीं, उनके साथ आप नेता और उनके मंगेतर राघव चड्ढा भी दिखे। दोनों की तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं।

परिणीति चोपड़ा को लेकर खबर ये भी है कि वो शनिवार को सुबह 9.30 बजे उदयपुर पहुंचीं और यहां वो लीला पैलेस में ठहरी भीं थीं। इसके साथ ही नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि उनका परिवार उदयविलास होटल में रुका था और अब वो सबके साथ लीला पैलेस के लिए रवाना हो चुकी हैं। एक्ट्रेस को राजस्थान में स्पॉट किए जाने के बाद अब कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि वो बहन प्रियंका के जैसे ही ‘शाही शादी’ कर सकती हैं।

अक्टूबर में कपल कर सकता है शादी : सूत्र 

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी को लेकर रिपोर्ट्स में बोला गया है कि दोनों इस साल के अंत तक अक्टूबर महीने में सात फेरे ले सकते हैं। वो वेडिंग में कोई हड़बड़ी और जल्दबाजी भी नहीं चाहते हैं। वहीं इनके पास कई काम है और वो इसे पहले खत्म कर लेना चाहते हैं।

Related Posts

1 of 786