राज्य

मार्स का चांद हुआ कैमरे में कैद, वायरल हो रहा वीडियो

 

डेस्क। भारत का चंद्रयान 3 अपनी सफलता का परचम लहरा रहा है। उसकी क्रांति पूरी दुनिया देख भी रही है और इस पर चर्चा लगातार चल ही रही है। अब इस बीच भारत का मंगलयान भी एक बार फिर सुर्खियों में आ चुका है। कहने को ये मिशन अब कई साल पुराना हो गया है, पर उसके द्वारा अभी भी लगातार जरूरी जानकारी भेजी जा रही है वहीं इसी कड़ी में अब मार्स के सबसे करीबी वाले ‘चांद’ फोबोस का एक शानदार वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

जानिए क्या है ये फोबोस, मंगल ग्रह से क्या रहा कनेक्शन?

वायरल वीडियो में काले आकार का एक टुकड़ा तेजी से मार्स का चक्कर लगा रहा है और अब ये टुकड़ा असल में मार्स का ही एक मून है यानी कि चांद। इसे ऐसे भी समझ जा सकते हैं कि मार्स के कुल दो चांद हैं- एक फोबोस और दूसरा डीमोस। अब फोबोस मंगल ग्रह के काफी करीब है, वैज्ञानिक तो यहां तक कि मानते हैं कि वो एक दिन मार्स से जरूर टकराएगा। तो दूसरी तरफ डीमोस मार्स की कक्षा से बाहर निकल रहा है, ऐसे में वो दूर ही जाता रहेगा।

https://twitter.com/andrluck/status/1696114582526341369?t=pYcTpAArFk0ZRq4-r16QFA&s=19

जानकारी के लिए आपको यह बता दें कि भारत का मंगलयान मिशन साल 2014 से ही मार्स की कक्षा में चक्कर लगा रहा है। और मंगलयान के लिए तय कामों में मंगल ग्रह पर जीवन के लिए संभावित संकेत मीथेन यानी मार्श गैस के सूत्र का पता लगाने के अलावा वहां के पर्यावरण की जांच भी इसमें शामिल था। इसमें लगाए गए कैमरे थर्मल इमेजिंग स्पेक्ट्रोमीटर लाल ग्रह की सतह और उसमें मौजूद खनिज संपदा का लगातार अध्ययन भी कर रहे हैं और इसके आंकड़े जमा भी किए जा रहे हैं।

Related Posts

1 of 786