राज्य

Lucknow Weather Today 1st June 2023: मौसम लेगा करवट, आम और लीची को नुकसान 

 

Lucknow Weather Today 1st June 2023: यूपी की राजधानी लखनऊ सहित अधिकांश जिलों में गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है साथ ही बादलों की आवाजाही और हवाओं से लोगों को काफी राहत भी मिली है। हालांकि, आंचलिक मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों तक मौसम बिगड़ने का अलर्ट भी जारी किया है।

इसमें विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 29 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जबकि 24 जिलों में येलो अलर्ट (Yellow Alert in UP) भी जारी किया है। इसके साथ ही, राजधानी लखनऊ सहित आसपास के जिलों में भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश के बाद तापमान में हल्की गिरावट भी दर्ज की गई है।

लखनऊ का मौसम न तो बेहद गर्म और न राहत भरा है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार (01 जून, 2023) को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस दौरान आर्द्रता (HUMIDITY) 46 प्रतिशत रहेगी और उत्तर-पश्चिम दिशा से 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से हवाएं चलने का भी संभावना है। आसमान साफ रहेगा। बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी होगी ।   

आम और लीची की फसल को नुकसान 

मौसम और कृषि वैज्ञानिक बताते हैं, कि आंधी और बारिश से आम और लीची की फसल को नुकसान होने की अंदेशा बढ़ चुकी है। बरसात से उड़द, मूंग, मक्का और सब्जियों के लिए हल्की सिंचाई हो गई है जिससे इन फसलों को फायदा होगा।

Related Posts

1 of 786