राज्य

JEE Mains: एडमिट कार्ड से जुड़ा बड़ा अपडेट आया सामने 

डेस्क। JEE Mains Admit Card 2024, NTA JEE Mains Admit Card 2024 Date: जेईई मेन्स एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने वाला है।नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जेईई मेन एग्जाम (JEE Mains Exam 2024) का एडमिट कार्ड बहुत ही जल्द जारी भी कर दिया जाएगा।

अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया हुआ है तो आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in से अपना एडमिट कार्ड आराम से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता भी होती है।

JEE Mains Exam 2024 Date: इस तारीख को परीक्षा

जेईई मेन सेशन 1 एग्जाम का आयोजन 24 जनवरी से 1 फरवरी तक सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाना है। यह परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित कुल 13 भाषाओं में होनी है।

JEE Mains Admit Card 2024: कब आएगा एडमिट कार्ड

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, जेईई मेन एग्जाम की सिटी स्लिप जनवरी के दूसरे सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। साथ ही इसका एडमिट कार्ड परीक्षा के तीन दिन पहले जारी होगा। साथ ही ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वही अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स में जेईई मेन्स एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

Tata Steel Share Price Target 2024: इतने फायदे देगा टाटा स्टील

How to download JEE Mains Admit Card 2024

जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

फिर जेईई मेन्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा।

यहां मांगी गई जानकारी को दर्ज करके सबमिट कर दें।

अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

JEE Mains Exam 2024: इंजीनियरिंग कॉलेज में मिलेगा दाखिला

जेईई मेन परीक्षा में सफल अभ्यर्थी देशभर के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में आराम से प्रवेश ले सकेंगे। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर भी बनाए रखें।

Related Posts

1 of 786