राज्य

Janmashtami 2023: लड्डू गोपाल को बेहद प्रिय है धनिया की पंजीरी 

 

डेस्क। Janmashtami 2023 Dhaniya Panjiri Bhog Importance: जन्माष्टमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल पंचांग के अनुसार, भारत में बुधवार 06 सितंबर 2023 को जन्माष्टमी भी मनाई जाएगी।

इस दिन भाद्रपद (Bhadrapada) माह के कृष्ण कक्ष की अष्टमी तिथि पड़ रही है और इसी तिथि में भगवान श्रीकृष्ण (Shri Krishna) का जन्म भी हुआ था।

देशभर में जन्माष्टमी की धूम देखने को मिलती रही है। मंदिर से लेकर घर-घर इस दिन कान्हा विराजते हैं और इनका पूजन किया जाता है वहीं कहीं-कहीं तो विशाल झांकी भी निकाली जाती है। बता दें रात 12 बजे भगवान कृष्ण जन्म के बाद भक्त पूजा-पाठ कर भगवान को धनिया प्रसाद का भोग लगाते जाता हैं, जिसे धनिया पंजीरी (Dhaniya Panjiri) बोला जाता है।

धनिया पंजीरी का भोग लगाने के बाद इसे भक्तों के बीच प्रसाद स्वरूप वितरण किया जाता है और जन्माष्टमी में धनिया पंजीरी के भोग का विशेष महत्व होता है और इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। तो जानें आखिर क्यों जन्माष्टमी पर जरूरी है धनिया पंजीरी का भोग और घर पर इसे कैसे तैयार करें।

माखन-मिश्री के साथ कान्हा को पसंद है धनिया पंजीरी 

जन्माष्टमी के पर्व में भगवान को कई तरह के फल, मिष्ठान, भोग या प्रसाद चढ़ाए जाते हैं, जिसमें धनिया पंजीरी भी शामिल है और यह जन्माष्टमी का मुख्य प्रसाद में शामिल है। हम सभी ये जानते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री अतिप्रिय है और वे बाल्यवस्था में पड़ोस के घरों की मटकी तोड़कर माखन मिश्री चुराकर भी खाया करते थे लेकिन बहुत कम लोग ये जानते हैं कि श्रीकृष्ण को धनिया पंजीरी भी बहुत पसंद है। इसलिए जन्माष्टमी पर कृष्ण को धनिया पंजीरी का भोग लगाया जाता है और ऐसी मान्यता है कि, धनिया पंजीरी का भोग लगाने से भगवान कृष्ण प्रसन्न भी होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं।

कैसे तैयार करें धनिया पंजीरी का भोग (Dhaniya Panjiri Bhog Recipe)

धनिया पंजीरी का भोग तैयार करने के लिए दो कप धनिया का चूरा या पाउडर, एक कप कद्दूकस किया हुआ नारियल, एक चौथाई कप घी और थोड़े मेवे की जरूरत पड़ती है। इसे बनाने के लिए एक साफ कड़ाही में मेवे डालकर भून लीजिए और किसी बर्तन में निकाल लें।

Related Posts

1 of 786