राज्य

ISRO Recruitment 2023: बड़ी भर्ती निकली, कैसे करें आवेदन 

 

डेस्क। ISRO Recruitment 2023: इसरो यानी इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन में नौकरी की चाहत रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए काफी अच्छी खबर आई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)ने वैज्ञानिक/इंजीनियर ‘SC’ पदों पर भर्ती भी निकाली है।

इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसरो की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जाकर अपना आवदेन भी कर सकते हैं।

ISRO की इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 303 खाली पदों पर योग्य कैंडिडेट्स को भर्ती भी किया जाएगा। इसमें साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘SC’ के पद के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स (ऑटोनॉमस) जैसे विभिन्न विषय भी शामिल हैं।

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन में निकली इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स 14 जून 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 16 जून 2023 की है। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना आवेदन भी कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन(How to apply)

आधिकारिक वेबसाइट – isro.gov.in पर जाएं।

करियर सेक्शन के तहत ‘ISRO रिक्रूटमेंट 2023’ पढ़ने वाले नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक कर दें।

अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें और ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए आगे भी बढ़ें।

आवेदन पत्र भरें और दस्तावेज को अपलोड करें।

आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान कर दें।

इसरो भर्ती 2023 पुष्टि पृष्ठ को सहेजें और डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के

लिए सेव कर लें।

Related Posts

1 of 786