डेस्क। अक्षय कुमार, यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘ओएमजी 2’, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को समीक्षकों से काफी सराहना भी मिली।
OMG 2 Box Office Collection
‘ओएमजी 2’ ने रिलीज के दस दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 101.61 करोड़ रुपये की कमाई करी है, मेकर्स ने आज इसकी जानकारी फैंस को सोशल मीडिया पर दी भी है।
OMG 2 Box Office Collection
‘वाकाओ फिल्म्स’ ने फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर साझा किए है। साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में कैप्शन दिया, “हमारी यात्रा सफल करने के लिए आपका धन्यवाद।”
OMG 2 Box Office Collection
अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 फिल्म किशोरों की समस्याओं और यौन शिक्षा के महत्व पर आधारित है और इसमें अक्षय अलग लुक और अंदाज में भी नजर आए है।
OMG 2 Box Office Collection
अमित राय निर्देशित फिल्म ‘ओएमजी 2’ में पंकज त्रिपाठी भगवान शिव के भक्त कांति शरण मुद्गल और अक्षय कुमार भगवान के दूत की भूमिका में पेश हुए हैं।
OMG 2 Box Office Collection
ओएमजी का पहला पार्ट साल 2012 में आया था और इसमें अक्षय कुमार के साथ-साथ परेश रावल ने अहम भूमिका भी निभाई थी। आपको बता दें कि फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया था।
OMG 2 Box Office Collection
ओएमजी 2 का निर्माण केप ऑफ गुड फिल्म्स, अश्विन वर्दे, विपुल डी शाह और राजेश बहल द्वारा किया गया है वहीं फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर डॉ. चंद्रप्रकाश दिवेदी हैं। फिल्म में सिनेमैटोग्राफी अमलेंदु चौधरी ने किया है।
Gadar 2 VS OMG 2
गदर 2 के साथ ओएमजी 2 रिलीज हुई थी वहीं गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाया हुआ है। मूवी ने अबतक 300 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है।