राज्य

हिंदू लड़कियों को मुस्लिम दोस्त बनाना पड़ा भारी

 

डेस्क। देश में हिंदू मुस्लिम विवाद काफी देखने को मिल जाता हैं। इस बीच ऐसे विवादों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल होते हैं। इन दिनों मुस्लिम लड़की और हिंदू लड़के के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं और इन दो वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हिंदू लड़के के साथ मुस्लिम लड़की को देख कुछ लोग भड़के हुए भी नजर आते हैं और विरोध करना भी शुरु कर देते हैं।

https://twitter.com/KumaarSaagar/status/1657996509307363328?t=pGwZIt7ZSvEkM_vDFWt48A&s=19

पहले वीडियो में आप ये देख सकते हैं कि एक हिंदु लड़का बुरका पहने मुस्लिम लड़की को बाइक पर बैठाकर ले जा रहा था। इस दौरान कुछ युवक उस लड़के का पीछा करने लगते हैं और उसकी बाइक भी रुकवा देते हैं। इसके बाद उस लड़के से उसका नाम पूछा जाता है तो वीडियो में सुन सकते हैं कि एक लड़का कहता है कि हमें तो बस लड़की से मतलब है क्योंकि वह मुस्लिम है। बता दें यह वीडियो मुज्जफरनगर का है।

https://twitter.com/ajaychauhan41/status/1657652701818417153?t=HaOWBf0ZjolLr2-Rb8C9Dw&s=19

दूसरे वीडियो में आप ये देख सकते हैं कि एक ट्रेन में हिंदु लड़का और मुस्लिम लड़की साथ में सफर कर रहे होते हैं। तो कुछ युवक आते हैं और दोनों को घेर लेते हैं। 15 सैकेंड के इस वीडियो में ये लोग मुस्लिम लड़की और लड़के को ट्रेन से उतार कर अपने साथ ले भी जाते हैं। हालांकि उसके बाद क्या हुआ इसकी कोई जानकारी नहीं है। 

ये विडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं पर हम (मीडिया संस्थान) इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करते।

Related Posts

1 of 786