डेस्क। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने समूह-4 के सहायक ग्रेड-3 स्टेनोटाइपिस्ट, डाटा एंट्री, व अन्य पदों की सीधी भर्ती और बैकलॉग सीधी भर्ती के लिए संयुक्त परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया है।
साथ ही उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट भी कर सकते हैं। और आपको बता दें कि ग्रुप-4 भर्ती नोटिफिकेशन 2023 के मुताबिक प्रदेश में कुल 2716 पदों पर भर्ती भी की जाएगी।
यहां देखें ऑफिशियल लिंक
MPESB ऑफिशियल वेबसाइटwww.peb.mp.gov.in
MPESB ग्रुप 4 भर्ती जरूरी तारीखें..
ऑनलाइन आवेदन की तारीख 06 मार्च 2023
आवेदन भरने की आखिरी तारीख 20 मार्च 2023
फॉर्म में करेक्शन करने की क्या होगी तारीख 25 मार्च 2023
ऑनलाइन परीक्षा की तारीख 05-08-2023
MPESB ग्रुप 4 की भर्ती पात्रता
12वीं पास
कम्प्यूटर प्रमाण पत्र डिप्लोमा या डिग्री
न्यूनतम उम्र 18 वर्ष की
अधिकतम उम्र 40 वर्ष तक
CPCT स्कोरकार्ड ( कुछ पदों पर)
इन पदों पर होगी भर्ती
टेक्नीशियन, लेखापाल, स्टेनोटायपिस्ट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, आईटी ऑपरेटर जैसे पदों पर भर्ती होनी है वहीं कुल 2716 पदों पर भर्ती की जानी है।