डेस्क। Ghazipur Breaking: गाजीपुर के मरदह से एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि यहां एक निजी बस में आग लग गई है। एचटी लाइन के संपर्क में आने से बस हादसे का शिकार हो चुकी है। इस बस में बीस लोगों के फंसे होने की संभावना जताई जा रही है। बस मऊ से एक वैवाहिक कार्यक्रम के लिए जा रही थी।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दस लोगों की मौत भी हो गई है। जिसमें कई लोग झुलस गए। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर चीख-पुकार मची और हादसे का शिकार हुई बस बरातियों से पूरी तरह भरी बताई जा रही है। इसमें कुल 38 बराती बस में सवार थे।
UP News: योगी सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को मिलेगी ये सुविधा
जानकारी की माने तो, सूत्रों के अनुसार बताया ये जा रहा है कि यहां एक निजी बस में आग लग गई है। एचटी लाइन के संपर्क में आने से बस हादसे का शिकार हो गई। साथ ही आग की चपेट में आने से करीब दस लोगों की मौत भी हो गई है, हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बस मऊ से एक वैवाहिक कार्यक्रम के लिए जा रही थी।
MP Political News: ये है मध्य प्रदेश की सबसे विवादित सीट
मरदह थाना के 400 मीटर के पास एचटी तार के संपर्क में आने से बस में आग लग गई और मौके पर गुस्साए लोग पथराव कर रहे हैं। पुलिस भी मौके पर मौजूद है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी इस मौके पर पहुंच गए हैं। एसपी ने ये बताया है कि गाड़ी जनपद के बाहर की है। यह घटना कैसे हुई ये देखा जा रहा है। कितने लोगों की मौत हुई है। अभी ये बता पाना मुश्किल है।