डेस्क। Prayagraj Floating Restaurant: यूपी सरकार ने प्रयागराजवासियों को बड़ा तोहफा सौगात में दिया है। सूबे की योगी सरकार ने प्रयागराज में संगम किनारे प्रदेश का पहला फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनाने को हरी झंडी दे दी है।
अब यहां फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनाने की कवायद भी तेज हो गई है इसी सिलसिले में बुधवार को मंडलायुक्त ने एक बैठक भी करी है।
5 करोड़ की लागत से तैयार होगा पहला फ्लोटिंग रेस्टोरेंट
प्रयागराज (Prayagraj) यानी संगम सिटी में भी लोगों को फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की सौगात दी जा रही है। संगम नगरी प्रयागराज में यमुना तट पर लगभग 5 करोड़ की लागत से यूपी का पहला तैरता रेस्तरां बनने भी जा रहा है। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत के मुताबिक, इस रेस्तरां को स्मार्ट सिटी द्वारा धन उपलब्ध करवाया जा रहा है और इसे क्रियान्वित करने की जिम्मेदारी यूपीएसटीडीसी को (UPSTDC) दी गई है।
मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने यह बताया कि साल में 9 महीने यह रेस्तरां पर्यटकों को आकर्षित करेगा। वहीं, बाढ़ के 3 महीनों में इसे किसी सुरक्षित स्थान पर लेकर जाया जाएगा। यमुना तट पर तैरता रेस्तरां के अलावा, बोट शेड, एक स्लिपवे, लोगों को एक साथ नौकायन करने की सुविधा के लिए दो कैटामारन, आपातकालीन स्थितियों में लोगों को बचाने के लिए दो स्पीड बोट, पर्याप्त संख्या में लाइफ जैकेट और लाइफ गार्ड्स की भी व्यवस्था की तैयारी हो रही है।
मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने आगे बताया कि स्थानीय लोग हों या टूरिस्ट सभी यमुना की धारा के किनारे पार्टी कर पाएंगे। और इस रेस्तरां के संचालन की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन एवं विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) को सौंपी गई है। वहीं इसे बनाने से पहले एनजीटी और अन्य संबंधित विभागों से एनओसी लिया भी जाना है। इस रेस्तरां को इसी साल बाढ़ से पहले तैयार करने का लक्ष्य बनाया गया है।