राज्य

Ram Mandir: राम लला की प्राण प्रतिष्ठा नौटंकी

Ram Mandir: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य हिन्दू धर्म, देवी देवताओं और धार्मिक ग्रंथो के संदर्भ में विवादित बयान देते रहते हैं। उनके बयाना समाजवादी पार्टी के लिए समस्या बने हुए हैं। वही अब यूपी के फतेहपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने राम जन्म भूमि अयोध्या को लेकर विवादित बयाना दिया है।

उन्होंने कहा – जनवरी में भगवान राम के मंदिर में उनकी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा है। मुझे समझ नहीं आ रहा है यह सब नौटंकी क्यों हो रही है। यह वास्तव में आँखों में धूल झोंकने जैसा है। राम कोई नए नहीं है। राम हजारों लोगों के आराध्य हैं। हजारों वर्षों से राम की पूजा-अर्चना की जा रही है। क्या अब वह भगवान राम से भी बड़े हो गए हैं। यह सब एक चतुर वर्ग का धंधा है।

उन्होंने कहा- वह इससे अपनी रोटी चला रहे हैं। जनवरी में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम उनका धंधा है। इसमें सबसे अधिक दलित और पिछड़े ही भागते हैं। मैं इससे उनको पहले ही सावधान करना चाहता हूँ।

वही साधू-संतों को इंगित करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा- यह सभी साधू की खाल में भेड़िया हैं। इन लोगों ने मुझे मारने की, मेरा सर कलम करने की और मेरी जीभ काटने की धमकी दी। अब उनका आतंकी चेहरा सबके सामने आ गया है।

Related Posts

1 of 786