राज्य

Exit Polls: क्या राहुल गांधी हार जाएंगे दोनों सीटें 

डेस्क। राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट के साथ ही उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से भी अपनी किस्मत आजमाने वाले हैं। राहुल गांधी से पहले इस सीट से उनकी मां सोनिया गांधी चुनाव भी लड़ती रहीं हैं, पर 2024 के आम चुनाव में उन्होंने ये सीट राहुल गांधी को सौंप दी है।

लोकसभा चुनाव 2024 की वोटिंग खत्म होने के बाद अब सबकी नजरें नतीजों पर टिकी हुई हैं। इस बीच तमाम एग्जिट पोल्स के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। हालांकि आधिकारिक परिणाम 4 जून को घोषित किए जाने हैं। इंडिया टुडे और एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में फिर एक बार मोदी सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है।

उत्तर भारत में मॉनसून कब देगा दस्तक, बस इतने दिन का इंतजार और

चुनावी नतीजों के साथ ही सबकी नजरें देश के तमाम हॉट सीटों पर टिकी हुई हैं, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रायबरेली सीट भी इसमें शामिल है। इस बार कांग्रेस ने राहुल गांधी को एक बार फिर से 2 सीटों से चुनावी मैदान में उतारा है। साथ ही राहुल केरल की वायनाड सीट और उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से भी अपनी किस्मत को आजमा रहे हैं।

Water Crisis in Delhi: गर्मी के बाद अब पानी की मार 

राहुल गांधी से पहले रायबरेली सीट से उनकी मां सोनिया गांधी चुनाव लड़ती रहीं हैं पर 2024 के आम चुनाव में उन्होंने ये सीट राहुल गांधी को सौंप दी थी।

How to increase battery life of mobile, laptop and tablet

वायनाड सीट की अगर बात करें तो यहां सीपीआई की एनी राजा, कांग्रेस के राहुल गांधी और बीजेपी के के सुरेंद्रन के बीच में मुकाबला है। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल की माने तो वायनाड सीट पर राहुल गांधी चुनाव जीत सकते हैं पर इस सीट पर सीपीआई की एनी राजा और बीजेपी के के. सुरेंद्रन राहुल के मुकाबले पिछड़ते हुए नजर आ रहे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने वायनाड में सीपीआई उम्मीदवार पीपी सुनीर को हराकर 4.31 लाख वोटों के रिकॉर्ड अंतर से जीत भी हासिल करी थी।

Related Posts

1 of 786