राज्य

Delhi water supply: पानी की किल्लत से झुझेगी राजधानी 

 

 

डेस्क। Delhi water supply: सोनीपत के बड़वासनी गांव में पश्चिमी यमुना लिंक नहर का एक हिस्सा टूटने से दिल्ली को जल संकट से जूझना पड़ सकता है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है कि वे अभी तक इसके पीछे के कारणों का पता नहीं लगा सके हैं। इस घटना के बाद सोनीपत के बड़वासनी गांव के कई खेतों में लगी सैकड़ जलमग्न हो गई हैं।

Delhi water supply: मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के अधिकारी 

घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद राज्य सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेने के लिए युद्ध स्तर पर काम भी करना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने ऐसी आशंका जताई कि कुछ शरारती लोगों ने नहर के एक हिस्से को क्षतिग्रस्त कर दिया है, जिसकी मरम्मत दो महीने पहले ही हुई थी।

Delhi water supply

यह नहर हरियाणा से दिल्ली तक यमुना का पानी ले जाने वाली एक प्रमुख नहरों में से एक है। इस उल्लंघन से दिल्ली में जल संकट भी पैदा हो सकता है। वैसे इसका कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है पर दो महीने पहले इसी स्थान पर नहर टूट गई थी, बाद में इसकी मरम्मत भी कराई गई थी। इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Google Jobs 2023: गूगल में करना चाहते हैं नौकरी, ऐसे करें एप्लाई 

Related Posts

1 of 786