राज्य

Delhi Sakshi Murder: वारदात से पहले का वीडियो आया सामने, हुआ चौंकाने वाला खुलासा 

 

डेस्क। शाहबाद हत्याकांड का नया सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। यह वीडियो हत्या से 2 मिनट पहले का बताया जा रहा है। वीडियो में साक्षी अकेले जाती हुई दिखाई दे रही है। वह होने वाले हादसे से काफी अनजान भी है औऱ आराम से अकेले पैदल जाते हुए नजर आ रही है। उसे नहीं पता है कि साहिल उसका पीछा कर रहा है, इस वीडियो में आस-पास लोग मौजूद भी हैं। वे सड़क पर आते-जाते दिखाई दे रहे हैं और साक्षी भी सड़क पर जाती हुई दिख रही है। उसने टीशर्ट और जींस पहनी हुई है और इस वीडियो के दो मिनट बाद ही साहिल ने साक्षी की हत्या भी कर दी।

इसके पहले घटना के दो वीडियो भी सामने आ चुके हैं। पहली सीसीटीवी फुटेज में ये साफ दिखाई दिया था कि साहिल ने किस तरह साक्षी को मारा था। वहीं उसने साक्षी को करीब 22 बार चाकू मारा। उसने साक्षी के पेट, सिर में चाकू से हमला भी किया। ऐसा लग रहा है कि उस पर हत्या करने का भूत सवार है।

हालांकि स्पेशल पुलिस टीम ने इसका खुलासा किया है कि उसने साक्षी को मारने के तीन दिन पहले ही प्लानिंग कर ली थी। इसके लिए उसने हरिद्वार से 15 दिन पहले चाकू भी खरीदा था और उसने साक्षी को मारने के बाद उसके सिर और चेहरे को पत्थऱ से कुचल भी दिया था। दूसरी वीडियो में दिख रहा था कि साहिल पहले से ही गली में खड़ा था औऱ साक्षी के आने का इंतजार भी कर रहा था। वह जैसे ही गली में पहुंची साहिल ने उसे जान से मार दिया।

Related Posts

1 of 786