डेस्क। कर्नाटक से एक कांग्रेस कार्यकर्ता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो में कथित तौर पर एक कांग्रेस कार्यकर्ता महिला डांसर पर नोट बरसाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के सामने आते ही बीजेपी ने कांग्रेस कार्यकर्ता पर कई तरह के सवाल खड़े करते हुए माफ़ी मांगने की बात भी बोली है।
कांग्रेस कार्यकर्ता का वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो कर्नाटक के धारवाड़ जिले में एक शादी समारोह की हल्दी की रस्म के दौरान का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक महिला डांसर पर एक कांग्रेस कार्यकर्ता पैसा लूटाते हुए नज़र आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, महिला डांसर पर पैसा लूटा रहे कांग्रेस कार्यकर्ता का नाम शिवशंकर हम्पन्ना है।
वहीं इसको कर्नाटक बीजेपी महासचिव महेश तेंगिंकाई ने शर्मनाक बताते हुए कहा है कि, ‘मैं इस बारे में बहुत स्पष्ट रहूंगा, एक लड़की नाचती है और उस पर पैसे फेंके जा रहे हैं। ऐसे लोग पैसे का मूल्य कभी नहीं समझते हैं। इस तरह के उदाहरण दिखाते हैं कि कांग्रेस की संस्कृति क्या है और हमने इसे पहले भी कई बार देखा है। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। इस बारे में कांग्रेस को गौर करने की जरुरत है।’
इंडिया टुडे एक रिपोर्ट के अनुसार इस मामले पर बीजेपी प्रवक्ता रवि नाईक ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बोला है कि इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्त्ता को माफ़ी मांगनी चाहिए। रवि नाईक ने कांग्रेस की संस्कृति पर सवाल उठाते हुए कहा है,’वह इन लड़कियों को क्या सम्मान दे रहे हैं? यह मेरा सवाल है और ऐसा लगता है कि यह एक ऐसी संस्कृति है जो केवल कांग्रेस के पास है क्योंकि शादी की जगह पर लड़कियों पर पैसे फेंकने की संस्कृति तो बिल्कुल भी नहीं है।
https://twitter.com/v_for_vedanta/status/1633434665053814784?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1633434665053814784%7Ctwgr%5E370fde761ccd76d985f8ef7a61a349c15feba2e8%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Ftwitter.com%2F