राज्य

Cloudburst in Sikkim: सेना के इतने जवान बाढ़ में लापता 

21
×

Cloudburst in Sikkim: सेना के इतने जवान बाढ़ में लापता 

Share this article

 

डेस्क। Cloudburst in North Sikkim: सिक्किम में बादल फटने से आई बाढ़ के कारण भारी तबाही हुई है। बादल फटने से तीस्ता नदी में बाढ़ आ गयी और इस बाढ़ में सेना के 23 जवान लापता होने की खबर हैं।

उत्तरी सिक्किम में बुधवार को ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक से बाढ़ (Cloudburst in Sikkim) आ गई। घाटी में सेना के कुछ कैंप भी बहुत प्रभावित हुए हैं।

इस दौरान सेना के 23 जवान लापता हैं। साथ ही जवानों की तलाश शुरू कर दी गई है। गुवाहाटी के डिफेंस पीआरओ ने यह बताया है कि चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नीचे की ओर 15-20 फीट की ऊंचाई तक जल स्तर अचानक से बढ़ गया। और इसके कारण सिंगताम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन भी डूब गए।

Cloudburst in North Sikkim नदी का जलस्तर बढ़ने पर हाई अलर्ट जारी

तीस्ता नदी में आई बाढ़ के चलते सिक्किम में सिंगथम फुटब्रिज भी ढह गया साथ ही सिक्किम में तीस्ता नदी का जलस्तर बढ़ने के चलते हाई अलर्ट है। जलपाईगुड़ी प्रशासन ने तीस्ता नदी के निचले क्षेत्रों को खाली कराना शुरू किया है। लोगों को सतर्क रहने और नदी के किनारे यात्रा से बचने की सलाह भी दी गई है।

Asian Games 2023: किसको कितने मिले पदक, भारत इस स्थान पर 

बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने पर मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग सिंगतम पहुंचे और स्थिति का जायजा भी लिया है। गुवाहाटी में रक्षा PRO ने बोला है कि बाढ़ से सिंगताम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन प्रभावित हुए हैं सेना के 23 जवानों के लापता होने और 41 गाड़ियों के कीचड़ में डूबे होने की खबर भी आ रही है।