डेस्क। Chandrayan 3 Landing Live Streaming: आज इंडिया के लिए बहुत बड़ा दिन है और खासकर इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन के लिए। भारत का मून मिशन आज बहुत खास स्टेज पर पहुंचेगा। 23 अगस्त 2023 दिन बुधवार को शाम 6.30 बजे भारत का चंद्रयान 3 चांद की धरती पर लैंड करने वाला है।
इस मौके पर यूजीसी ने सभी हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स यानी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों से आग्रह किया है कि वे इस मौके की लाइव स्ट्रीमिंग करें और सभी छात्रों को चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग का लाइव प्रसारण भी दिखाया जाए और इसके लिए खास असेंबली का आयोजन किया जाना है।
क्या रहेगी टाइमिंग
चंद्रयान 3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण दिखाने के लिए शाम 5 बजे से 6.30 बजे तक असेंबली का आयोजन करने के लिए बोला गया है। भारत के इस ऐतिहासिक क्षण को देखने के लिए ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स आगे आएं हैं। इसलिए ये योजना भी बनाई गई है। इसके पहले भी एक बार इसरो ने चंद्रयान की लैंडिंग की कोशिश की थी लेकिन तब कोई सफलता नहीं मिली थी। 7 सितंबर 2019 को हम असफल हुए थे और कल (यानी आज) अगर सफलता मिलती है तो आप इस मौके के हिस्सा बन सकते हैं।
फोन पर कैसे देखें लाइव प्रसारण
अगर आप टीवी, लैपटॉप या किसी ऐसी ही डिवाइस के पास उस समय न हों तो ये प्रसारण आप अपने फोन पर भी लाइव देख सकते हैं और इसकी लाइव स्ट्रीमिंग 6.04 मिनट से की जानी है। इसका सीधा प्रसारण डीडी नेशनल टीवी और दूसरे न्यूज चैनल्स पर किया जाना है। अगर आप टीवी के पास न हों अपने फोन पर ही isro.gov.in पर जाकर ये लाइव स्ट्रीमिंग आप देख सकते हैं। ये इसरो के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर भी देखी जा सकती है। वहीं आप सीधे इनकी वेबसाइट पर लॉगिन करें या सोशल मीडिया पर इसरो का पेज खोलें, वहां से आप इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बन पाएंगे । इंटरनेट पर और भी बहुत सी वेबसाइट इसका लाइव टेलीकास्ट दिखाने वाली हैं।