राज्य

राजस्थान में मिला नरभक्षी व्यक्ति, महिला के अंग खाते गांव वालों ने पकड़ा 

 

डेस्क। राजस्थान के पाली जिले से पुलिस ने नरभक्षी व्यक्ति को अरेस्ट कर लिया है। उसने एक महिला का चेहरा खा लिया था और जब गांव वालों ने उसे ऐसा करते हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी।

पुलिस उसे पकड़कर ले गई। वहीं ये पता चला कि उसने पांच गांव वालों को भी काट लिया और साथ ही तीन पुलिसवालों को भी काट खाया था। उसे जंजीरों से बांध रखा गया है और उसका इलाज भी किया जा रहा है। उसके पास से रेबीज के टीके की पर्ची मिली है। साथ ही डॉक्टर्स का कहना है कि रेबीज का केस बिगड़ा हुआ संभव लग रहा है। और पाली जिले की सेंदड़ा पुलिस इसकी जांच कर रही है।

सेंदड़ा पुलिस ने यह बताया कि कल दोपहर बाद आरोपी को पकडा गया था। वहीं वह जंगल में बैठा महिला का मांस खा रहा था और गांव वालों ने पुलिस को बताया कि उसने बुजुर्ग महिला की नाक, होंठ, गाल और कान खा लिए थे। महिला के चेहरे की हड्डी दिखने लग गई थी। चार से पांच घंटे उसका इलाज किया गया तो वह बेहोश भी हो गया था। जब होश में आया तो पूरी रात में सिर्फ दो ही शब्द बोल सका है। कभी खुद का नाम सुरेन्द्र बताता है तो कभी वो सलीम बताता हैं। इसके अलावा वह कोई जानकारी नहीं दे सका और उसके पास से पुलिस को महाराष्ट्र से पाली आने का बस टिकट और एक पर्ची मिली है। जिसमें रेबीज के इंजेक्शन की जानकारी भी लिखी है।

डॉक्टर्स का ये कहना है कि यह रेबीज का बिगड़ा केस हो सकता हैं। सलीम उर्फ सुरेन्द्र ने महिला का मांस खाने के अलावा आठ अन्य लोगों का भी हाथ, कंधे और गले पर काटा है। उसके हाथ पैर बांधकर उसका इलाज करा जा रहा है। डॉक्टर्स का कहना है कि रेबीज का पेशेंट काटता जरूर है, लेकिन यह कभी सुनने में नहीं आया कि पत्थर से किसी की हत्या भी कर दी हो। फिलहाल उस बुजुर्ग महिला के बारे में भी जांच की जा रही है जिसे सुरेन्द्र उर्फ सलीम ने मार दिया और उसका मांस खा लिया था।

Related Posts

1 of 786