राज्य

दोस्ती तोड़ने पर लड़के ने ले ली जान, 40 बार मारी चाकू 

 

डेस्क। दिल्ली के शाहबाद डेरी से दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आ रही है। यहां बीच सड़क पर एक नाबालिग लड़की की बरेहमी से हत्या भी कर दी गई। आरोपी ने 16 साल की लड़की को 40 बार से अधिक बार चाकू से गोंदा। इसके बाद पत्थर से उसका सिर भी कुचल दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया साथ ही यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। अब पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। आरोपी का नाम साहिल और पीड़िता का नाम साक्षी बताया जा रहा है।

सीसीटीवी में साफ ये दिख रहा है कि बीच सड़क पर साहिल एक नाबालिग लड़की पर चाकुओं से हमला कर रहा है। और वह लड़की को ताबड़तोड़ चाकू भी मार रहा है। वह लड़की पर 40 से अधिक बार हमला कर रहा है वहीं इतना ही नहीं वह पत्थर उठाकर लड़की को कुचल रहा है। और लड़की मर जाती है फिर भी आरोपी उस पर पत्थर से हमला कर रहा है। वहां आस-पास के लोग मौजूद हैं।

लोगों के सामने ही आरोपी लड़की की हत्या कर रहा है मगर कोई उसे बचाने की कोशिश नहीं कर रहा साथ ही लोग पास से गुजर रहे हैं, वे पीछे मुड़कर देख रहे हैं मगर किसी ने लड़की को बचाने की कोशिश तक नहीं की। वे बड़े आराम से हत्या करते हुए लड़के को देख रहे हैं। अगर दो-तीन लोग मिलकर कोशिश करते तो लड़की की जान भी बच सकती थी मगर ऐसा लग रहा है कि लड़की के मरने से किसी को कोई भी फर्क नहीं पड़ रहा। 

रिपोर्टस् के अनुसार, लड़का और नाबालिग दोनों रिलेशनशिप में थे वहीं अब लड़की आरोपी से रिश्ता नहीं रखना चाह रही थी। उसने रिश्ता खत्म करने की बात बोली थी जिसे सुनकर आरोपी आगबबूला हो गया और लड़की पर हमला भी कर दिया और इस वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद साहिल फरार हो गया फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है।

Related Posts

1 of 786