राज्य

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने लिव इन में रहने के लिए ख़रीदा अलग घर 

 

 

डेस्क। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन बीते काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं साथ ही सुजैन खान से अलग होने के बाद से ऋतिक रोशन अब सबा आजाद के साथ रिलेशनशिप में भी हैं। दोनों को अक्सर कई बार इवेंट्स और पार्टीज में एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले हुए भी देखा गया है।

वहीं इतना ही नहीं इस जोड़ी को अक्सर साथ में समय बिताते हुए भी देखा जाता है और हाल ही में दोनों को नीता और मुकेश अंबानी के कल्चरल इवेंट में भी साथ में स्पॉट किया गया था। जहां पर उनके लुक की काफी चर्चा हुई थी।

अब अपने स्टाइलिश लुक के चलते सुर्खियों में बने रहने वाले ऋतिक रोशन एकबार फिर से चर्चा में छा गए हैं। खबर ये है कि ऋतिक रोशन ने अपनी पत्नी सबा आजाद के लिए मुंबई में 50 करोड़ का घर भी खरीदा है। जिसमें वह सबा के साथ लिव इन में रहने के लिए जा रहे हैं।

हॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक रोशन ने शादी करने से पहले सबा आजाद के साथ रहने के लिए एक नया घर भी खरीदा है। खबरों की मानें तो ये कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने भी वाला है। यह पहली बार नहीं है जब ऋतिक और सबा की साथ में रहने की खबरें आई हैं। इससे पहले भी दोनों एक साथ रहने की प्लानिंग कर चुके हैं और इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक ऋतिक रिशन ने 100 करोड़ रुपये भी इसमें इन्वेस्ट किए हैं। 

ऋतिक रोशन ने दो अपार्टमेंट लिए हैं जो एक ही बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर बने हुए हैं। ये फ्लैट उन्होंने मुंबई के पॉश इलाके की मन्नत नाम की बिल्डिंग में खरीदे हैं और इसका रेनोवेशन वर्क भी शुरू किया जा चुका है।

ऋतिक रोशन ने एक ट्वीट करते हुए बोला भी है कि यह सब झूठ है, इसमें कोई सच्चाई नहीं है। एक पब्लिक फिगर होने के नाते मैं यह बात समझता हूं कि मैं हमेशा चर्चा का विषय रहूंगा पर सबसे अच्छा यह होगा कि हम गलत जानकारियों से बिल्कुल दूर रहें।

Related Posts

1 of 786