राज्य

BGMI Unbanned India: वापस लौट रहा गेम, कम्पनी ने किया ऐलान 

 

BGMI unbanned India: अगर आप भी PUBG के शौकीन हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। भारत में एक बार फिर से बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India)की वापसी होने वाली है।

सरकार की तरफ से Krafton के इस पापुलर गेम BGMI (BGMI unbanned) को पिछले साल जुलाई में प्राइवेसी और सिक्योरिटी की वजह से बैन कर दिया गया था और अब ऐसे संकेत भी मिल रहे हैं कि बहुत जल्द भारतीय यूजर्स दोबारा BGMI का मजा ले पाएंगे। 

सरकार ने 2022 में BGMI को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से भी हटा दिया था। भारत में बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया की वापसी की पुष्टि भी Krafton की तरफ से की गई है। 

आपको ये भी बता दें कि BGMI गेम पबजी मोबाइल इंडिया का रिब्रांडेड वर्जन है इसे क्राफ्टन (krafton bgmi news) ने कुछ बदलाव के साथ लॉन्च भी किया था। Krafton India के सीईओ Sean Hyunil Sohn ने जानकारी देते हुए बोला है कि हम भारतीय अथॉरिटीज के आभारी हैं जो देश में दोबारा BGMI को लागू करने की इजाजत दे रही है। 

BGMI की 90 दिनों की होगी टेस्टिंग

गेम को लेकर जो रिपोर्ट सामने आ रही है उसके अनुसार सरकार ने BGMI को 3 महीने की टेस्टिंग पीरियड के लिए शुरू करने के लिए बोला है। इन 90 (BGMI comeback for 90 days) दिनों में सरकार इस बात पर गौर करेगी कि क्या ऐप भारत के सभी नियमों को फॉलो करती भी है या नही। अगर ऐप पर किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं मिलती तो इसे बिना प्रतिबंध के साथ यूजर्स के लिए उपलब्ध भी करा दिया जाएगा। 

अब 24 घंटे नहीं खेल सकेंगे यूजर्स

BGMI की भारत में वापसी तो हो रही है लेकिन इस बार नियम काफी बदले हुए होंगे। यह भी माना जा रहा है कि बीजीएमआई इस बार प्लेयर्स के लिए 24×7 उपलब्ध नहीं होगा और इस बार इसे खेलने के लिए समय सीमा तय हो सकती है।

वहीं इसके साथ ही गेम में ब्लड जैसे ग्राफिक्स को हटाने का भी वादा डेवलपर की तरफ से किया गया है। 

आपको ये भी बता दें BGMI एक साउथ कोरियन गेमिंग ऐप है। भारत सरकार ने पिछले साल 300 से ज्यादा ऐप को बैन किया था जिसमें BGMI भी शामिल था वहीं BGMI से भारत के बैन हटाने के निर्णय से इस साउथ कोरियन गेमिंग कंपनी को बड़ी राहत भी मिली है। 

Related Posts

1 of 786