राज्य

Ayodhya Ram Mandir: कौन होगा राम मंदिर का नया पुजारी, सैलरी सुनकर चौक जाएंगे आप

डेस्क। Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। प्राण प्रतिष्ठा के लिए मंदिर को तैयार भी किया जा रहा है। 22 जनवरी को रामलला भव्य मंदिर में विराजमान होने वाले है और इसके लिए निमंत्रण पत्र भी बांटे जा रहे हैं।

इस दिन के लिए प्रधानमंत्री मोदी सहित कई बड़ी हस्तियों को निमंत्रण पत्र भेजा गया है। इसी कड़ी में अयोध्या में भगवान राम लला की पूजा – अर्चना के लिए पुजारियों की भर्ती प्रक्रिया को पूरा जारी है।

Animal Tripti Intimate Scene: फिल्म देखकर तृप्ति के पिता ने बोली होश उड़ाने वाली बात, इंटरव्यू में हुआ खुलासा

अयोध्या के श्रीराम मंदिर में पुजारी के रुप में दूधेश्वरनाथ वेद विद्यापीठ के छात्र मोहित पांडेय का चयन भी किया गया है। लगभग 3000 हजार पुजारियों के साक्षत्कार में से 20 का चयन हुआ है इसमें से एक मोहित हैं। चयनित सभी पुजारियों को छह माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा और उसके बाद इनकी नियुक्ति होने वाली है।

Ram Mandir priest

Ayodhya Ram Mandir: पढ़ाई के लिए तिरुपति गए थे मोहित 

वेद विद्यापीठ के आचार्य लक्ष्मीकांत पाढ़ी ने इस बारें में यह कहा है कि मोहित सीतापुर के रहने वाले हैं। मोहित ने दूधेश्वरनाथ वेद विद्यापीठ में 7 वर्ष तक सामवेद की शिक्षा भी ली। सामवेद की शिक्षा पूरी होने के उपरांत आचार्य की पढ़ाई के लिए वो तिरुपति चले गए थे। आचार्य की डिग्री लेने के बाद वह PHD की तैयारी करने में लगे हुए है। इस बीच उन्होंने राम मंदिर के पुजारी के लिए भी आवेदन किया, जिसमें उनका चयन हो गया।

Ayodhya Ram Mandir priest

आपको बता दें कि दूधेश्वरनाथ मंदिर के महंत नारायण गिरि ने ये कहा है कि यह पूरे जिले के लिए गर्व की बात होगी। 

Ayodhya Ram Mandir: जानिए क्या होनी चाहिए योग्यता?

 राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा के अनुसार आवेदकों की आयु 20-30 वर्ष की होनी चाहिए। इसके साथ ही आवेदक ने 6 माह की श्री रामनन्दनीय दीक्षा भी ली हो और गुरकुल शिक्षा पद्धति से पढ़ाई होनी आवश्यक है। 

Abroad Scholarship Guide : विदेश जाकर फ्री में करें पढ़ाई 

Ayodhya Ram Mandir: कितना मिलती है सैलरी? 

 श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अभी हाल ही में पुजारियों के वेतन को बढ़ा दिया था। ट्रस्ट ने मई में पहला इंक्रीमेंट देते हुए मुख्य पुजारी को 25 हजार रुपये और सहायक पुजारियों को 20000 रुपये देने का फैसला किया था। पर अक्टूबर महीने में दोबारा मुख्य पुजारी का वेतन 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 32 हजार 900 रुपये और उनके सहायक पुजारियों का वेतन 31000 कर दिया है। इससे पहले मुख्य पुजारी को महज 15520 रुपये और सहायक पुजारियों को 8940 रुपये का वेतन ही दिया जाता है।

Related Posts

1 of 786