राज्य

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने बॉयफ्रेंड संग लिप लॉक करते हुए शेयर की तस्वीरें

 

 

डेस्क। बॉलीवु़ड के जाने माने फिल्म मेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप हमेशा से ही मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई हैं। आलिया बीते काफी समय से लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। वहीं अब खबर ये है कि एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम विदेशी बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे से सगाई कर ली है।

साथ ही दोनों एक दूसरे को काफी समय से डेट भी कर रहे थे अब दोनों ने शादी ना करने का फैसला भी कर लिया है। आलिया ने अपने बॉयफ्रेंड संग कुछ रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी भी दी है। इस न्यूज के बाद उनके फैन्स की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। सभी उनको बधाई दे रहे हैं। साथ ही आलिया ने इन तस्वीरों के साथ एक लंबा पोस्ट भी लिखा है।

आलिया कश्यप ने की बॉयफ्रेंड से सगाई

आलिया कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विदेशी बॉयफ्रेंड के साथ सगाई भी की है फोटोज इंडोनेशिया के बाली से इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी की हैं। एक फोटो में वह अपनी सगाई की अंगूठी को फ्लॉन्ट कर रही हैं, तो दूसरी तस्वीर में वह लिपलॉक करती हुई दिखाई दे रही हैं। दोनों ही तस्वीरों में कपल की खुशी देखते ही बन रही हैं वहीं आलिया ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक नोट भी लिखा है।

पिता समेत कई सेलेब्स ने दी है बधाई

आलिया की इन तस्वीरों पर उनके फैंस सहित कई सेलेब्स ने बधाई भी दी है। आलिया के पिता अनुराग कश्यप ने लिखा है कि ‘ये बहुत बड़ी हो चुकी है इतनी कि अब इसकी सगाई भी हाे चुकी है।’

अन्नया पांडे ने लिखा है – ‘ओमजी’..वहीं एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने इसपर हैरानी जताते हुए लिखा – ‘क्या…।’ इसके अलावा एक्ट्रेस शनाया कपूर, सनी लियोन और राधिका सेठ समेत कई सेलेब्स और स्टार किड्स ने आलिया को बधाई दे दी हैं।

Related Posts

1 of 786