राज्य

Ambrane Crest Pro: बस इतनी कीमत में जबरदस्त फीचर्स ऑफर करती है ये वॉच 

 

डेस्क। Ambrane Crest Pro ड्यूरेबल है और रग्ड बॉडी के साथ आती है जिसके चलते आउटडोर यूज के लिए इसको पर्फेक्ट माना जाता है। एम्ब्रेन क्रेस्ट प्रो स्मार्टवॉच के साथ एडजस्टेबल स्ट्रैप भी मिलता है। इसमें 1.52 इंच फुल टच स्क्रीन, 100 से ज्यादा कस्टमाइज़ेबल वॉच फेस, हैंड्स-फ्री कंट्रोल और वॉइस असिस्टेंट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। 

जानें Crest Pro Smartwatch की कीमत व फीचर्स के बारे में सब कुछ…

Ambrane Crest Pro Specifications

एम्ब्रेन क्रेस्ट प्रो स्मार्टवॉच रग्ड लुक के साथ आती है। इस वॉच में प्रीमियम मेटल केस भी दिया हुआ है और इसे एडजस्टेबल स्ट्रैप के साथ खरीदा जा सकता है। एम्ब्रेन की इस वॉच में 1.52 इंच स्क्रीन दी हुई है जो 600 निट्स डेलाइट-ब्राइट डिस्प्ले को ऑफर करती है। 

स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए टफेंड ग्लास दिया हुआ है। यह स्मार्टवॉच ब्लूटूथ 5.0 को सपोर्ट करती है। यूजर्स इनबिल्ट माइक, स्पीकर और डायलर के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग का फायदा भी उठा सकते हैं।

एम्ब्रेन वॉच में वेदर, अलार्म, टाइमर और फाइंड फोन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें रिमोट कैमरा और म्यूज़िक प्लेयर जैसे स्मार्ट कंट्रोल दिए गए हैं। यह वॉच uniPair टेक्नोलॉजी के साथ आती है। यूजर्स को वॉच में 100 से ज्यादा वॉच फेस मिलते हैं। 

वॉच को फुल चार्ज होने में 3 घंटे तक का समय लगता है। इस वॉच में 400mAh की बैटरी दी हुई है। बैटरी 7 दिन तक की बैटरी लाइफ मिलती है। Ambrane Crest Pro में IP68 रेटिंग मिलती है यानी ये वॉटर रेजिस्टेंस है। यह वॉच ऐंड्रॉयड व iOS डिवाइस को सपोर्ट करती है और यह मेड इन इंडिया भी है।

Ambrane Crest Pro Price

एम्ब्रेन क्रेस्ट प्रो स्मार्टवॉच को लॉन्च प्राइस के तहत 2,499 रुपये में खरीदा जा सकता है और एम्ब्रेन की इस वॉच को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से भी खरीदा जा सकता है। वॉच को ब्लैक, ग्रीन, ग्रीन, ब्राउन और ब्लैक कलर में पेश किया गया है।

Related Posts

1 of 786