राज्य

दिवाली से पहले शुरु होगी Amazon Great Indian Sale 2023

 

डेस्क। दिपावली से ठीक पहले अमेजन साल की सबसे बड़ी सेल (Amazon Sale) लेकर आने वाला है। शॉपिंग प्रेमियों के लिए Amazon Great Indian Sale 2023 शुरू होने वाली है। साथ ही अगर आप दिवाली (Diwali 2023) से पहले आपके घर सजाने और बहुत से पुराने होम अप्लायंस को चेंज करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए ये उपयुक्त समय होने वाला है।

यहां जानिये कि अमेजन की द ग्रेट इंडियन सेल 2023 कब से शुरू होगी और किन प्रोडक्ट्स पर सबसे ज्यादा ऑफर और डिस्काउंट आपको मिलने वाले हैं। यह भी बता दें कि इस साल 12 नवंबर को दिवाली मनाई जाएगी।

Amazon Great Indian Sale 2023: क्या है उम्मीद 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेजन की साल की सबसे बड़ी SALE है, जिसे अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2023 भी कहा जाता है, खरीदारी प्रेमियों के लिए बैंक ऑफर और ईएमआई डील्स के साथ-साथ प्रोडक्ट्स पर भारी कीमत में कटौती, डिस्काउंट और कुछ खास प्रोडक्ट्स पर कैशबैक की पेशकश होगी। यदि आप नए iPhone या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह वह सेल हो सकती है जिसकी आप कबसे तलाश कर रहे थे।

Amazon Great Indian Sale 2023 Date: कब से शुरू 

Flipkart Big Billion Days Sale 2023: फेस्टीव सीजन से पहले फ्लिप्कार्ट का बड़ा तोहफा 

Great Indian Sale 2023 की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी और ये 18 अक्टूबर तक चलेगी भी। जिन लोगों के पास Amazon Prime सब्सक्रिप्शन है उनके लिए सेल जल्दी शुरू होने की उम्मीद भी है।

Amazon Great Indian Sale 2023 : किन कैटगरीज पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट 

Amazon Great Indian Sale 2023 में इलोक्ट्रॉनिक्स, फैशन, होम अप्लायंस, कपड़ों के अलावा स्मार्टफोन कैटगरी में Apple iPhones, Samsung Galaxy डिवाइस और OnePlus डिवाइसेज पर भारी छूट देखने को भी मिल सकता है। खरीदार स्मार्टवॉच, TVs, ईयरबड्स पर भी आराम से भारी छूट पा सकते है।

Amazon Great Indian Sale 2022 में क्या था ऑफर

पिछले साल The Great Indian Sale में प्लैटफॉर्म पर कई प्रोडक्ट्स पर 50 फीसदी तक का डिस्काउंट मिल रहा था। इसके अलावा एक्चेंज ऑफर और EMI ऑप्शन भी उपलब्ध थे।

Related Posts

1 of 786