राज्य

एक महिला ने एक साथ इतनी कंपनियों को दिया धोखा

 

डेस्क। एक महिला की धोखाधड़ी की कहानी इस वक्त काफी चर्चा में आ गई है। वो एक साथ 16 अलग अलग कंपनियों में नौकरी भी कर रही थी। मगर हैरानी की बात ये है कि वो कभी दफ्तर नहीं गई और वो खूब पैसा कमा रही थी।

ऐसा तीन साल से हो रहा था और वो इतनी मालामाल हुई कि एक बंगला भी खरीद लिया पर अब पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। आरोपी महिला का नाम गुआन यूई है और उसे एक जॉब इंटरव्यू के दौरान पकड़ा गया है।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, गुआन जॉब इंटरव्यू के दौरान तस्वीरें रही थी और उसने इनको अलग अलग कंपनियों के चैट ग्रुप्स पर शेयर भी कर दिया।

 उसने सभी ग्रुप्स पर ये लिखा कि वो क्लाइंट्स के साथ मीटिंग कर रही थी पर इस बार उसकी ये चोरी पकड़ी गई। 16 नौकरियां एक साथ करने के लिए उसने हर एक डिटेल अपने पास लिखी हुई थी, जैसे कंपनी का नाम, नौकरी शुरू होने की तारीख, पद का नाम, सभी जगह मिली पोजीशन और सैलरी के अलग अलग बैंक अकाउंट भी। वो एक साथ कई कंपनियों को बेवकूफ भी बना रही थी।

 

जानिए कैसे हुआ भंडाफोड़?

ये मामला चीन का है और गुआन के साथ इस अपराध में उसका पति चेन कियांग भी शामिल है। बता दें इस मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब जनवरी 2023 में एक कंपनी के मालिक लियु जियान ने दस्तावेजों में गड़बड़ी का पता भी लगाया है। अक्टूबर 2022 में इस कंपनी ने टीम लीडर समेत सात अन्य लोगों को हायर किया था और इनमें टीम लीडर की सैलरी 20 हजार युआन की थी। बाकी की इससे आधी थी, इनके सीवी में काम का अनुभव काफी अच्छा बताया था पर ये लोग उम्मीद मुताबिक काम नहीं कर सके और सभी के साथ कॉन्ट्रैक्ट समाप्त भी कर दिए गए। 

इसके बाद लियु को सभी के दस्तावेजों में गड़बड़ी दिखाई दी और उन्होंने पुलिस को जानकारी दी और जब जांच की गई तो पता चला कि गुआन के कई बैंक अकाउंट हैं। इनमें सैलरी के तौर पर खूब पैसा भी आ रहा है इनका एक बड़ा गैंग है, जो कंपनियों को बेवकूफ बनाकर नौकरी लेता है। जांच में पता चला कि ये लोग फर्जी दस्तावेज और लुभावने सीवी के बल पर नौकरी हासिल कर रहे हैं।

 क्लाइंट से मीटिंग का बहाना बनाते हैं और सैलरी लेते रहते हैं, आखिर में कंपनियां परेशान होकर इन्हें खुद ही निकाल देती हैं।

गुआन के ग्रुप के 53 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और चीन में ये ऐसा पहला मामला नहीं है। इससे पहले एक और मामला सामने आया था जिसमें एक आरोपी की गर्लफ्रेंड ही एचआर डिपार्टमेंट में काम भी करती थी। उसने कंपनी में स्कैम करने में उसकी मदद करी।

Related Posts

1 of 786