धर्म

पूजा के दौरान इन नियमों के पालन से चमक उठेगा आपका भाग्य 

 

 

डेस्क। दुनिया के हर धर्म में पूजा-पाठ करने का विधान है और हर धर्म में भगवान को याद करने के अलग-अलग तरीके भी हैं। हिंदू धर्म में भगवान की पूजा की जाती है और पूजा करने की इस परंपरा को विधि-विधान बोला जाता है।

अगर कोई जातक विधि-विधान से पूजा पाठ करता है तो भगवान उससे प्रसन्न भी होते हैं और उसे अपना आशीर्वाद भी देते हैं। जिससे जीवन सुखमय और शांतिपूर्ण होता है। पूजा पाठ करने से भगवान खुश हो जाते हैं और हमारी हर तरह की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

पूजा के दौरान इन नियमों का जरुर पालन करें

हर धर्म में पूजा-पाठ करने के कुछ नियम बताए गए हैं। उन्हीं नियमों के अनुसार, अगर पूजा अर्चना की जाए तो शुभ फल की प्राप्ति भी होती है। लेकिन अगर इसके विपरीत पूजा के वक्त कार्य किए जाएं तो न तो पूजा का फल मिलता है बल्कि उल्टे इससे नुकसान भी उठाना पड़ता है।

1. पूजा करते वक्त सबसे पहले पंचदेवों का ध्यान किया जाना चाहिए।

2. पंचदेवों में सूर्य, गणेश, दुर्गा, शिव और विष्णु पंचदेव कहलाते हैं और इनकी पूजा सभी कार्यों में की जाती है।

3. इसी के साथ पूजा करते वक्त मां दुर्गा को दूर्वा नहीं चढ़ानी चाहिए और दुर्वा गणेश जी को अर्पित करनी चाहिए।

4. शंक के जल से सूर्य देव को अर्ग देनी चाहिए. वहीं बिना नहाएं तुलसी के पत्तों को नहीं तोड़ना चाहिए. 

5. वहीं बिना नहाएं शंक को नहीं बजाना चाहिए क्योंकि माना जाता है कि इससे माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

6. माता लक्ष्मी की पूजा करते वक्त कमल का फूल चढ़ाएं. ऐसा करना काफी शुभ माना जाता है।

Related Posts

1 of 168