धर्म– हिन्दू धर्म मे पूजा पाठ का अपना अलग महत्व है। पूजा पाठ करने से व्यक्ति का मन शांत रहता है और उसके मस्तिष्क में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। वही अगर हम बात दिनों के हिसाब से पूजा की करे तो हिन्दू धर्म मे प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित है।
हिन्दू धर्म के अनुसार शुक्रवार के दिन अगर आप माता लक्ष्मी या वैभव लक्ष्मी का व्रत करते हैं तो इससे आपको धन की प्राप्ति होती है और माता के आशीर्वाद से अपनी सभी इच्छा पूरी हो जाती है। माता लक्ष्मी की कृपा आपपर बरसने लगती है आपके सभी काम झटपट होने लगते हैं। वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं वैभव लक्ष्मी व्रत के बारे में…..
जाने कब करे वैभव लक्ष्मी व्रत-
अगर आप वैभव लक्ष्मी का व्रत करना चाहते हैं तो इसे करने के लिए आपको शुक्रवार के दिन नित्य विधि पूर्वक देवी की पूजा करनी होगी। इस व्रत को स्त्री और पुरुष कोई भी कर सकता है। वैभव लक्ष्मी व्रत 11 या 21 शुक्रवार का व्रत है। आप अपने अनुष्ठान के मुताबिक इस व्रत को कर सकते हैं। इस व्रत को खत्म करने के लिए उद्यापन करना आवश्यक है।
माता लक्ष्मी का व्रत करते समय आपको पूरे दिन फलाहार करना चाहिए। आप चाहे तो दिन में एक दफा फलाहार करके व्रत रह सकते हैं। इस व्रत को करने के लिए आपको सुबह जल्दी उठाना चाहिए और स्नान करके माता की चौकी सजा कर उनकी पूजा याचना करनी चाहिए।
माता लक्ष्मी का व्रत करने के लिए आपको साफ सुथरी जगह पर एक चौकी रखकर लाल कपड़ा बिछाना चाहिए और उसमें मां लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करनी चाहिए। अब एक कलश में जल भर लें और उसके ऊपर कटोरी रख दें। कटोरी में गेंहूं, चावल आदि भर दें। इसे मां लक्ष्मी की तस्वीर के बगल में थोड़े से चावल डाले और उसके ऊपर रख दें।
इसके बाद माता लक्ष्मी को पुष्प अर्पित करके उनकी पूजा करे और उन्हें घी का दीप समर्पित करना चाहिए। पूजा के दौरान आपको सदौव
या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी।
या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥
या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी।
सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ॥
मंत्र का जाप करना चाहिए।