धर्म

दुर्गा मूर्ति में क्यों मिलाई जाती है वैश्या के आंगन की मिट्टी 

 

डेस्क । धर्म ग्रंथों की माने तो, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तिथि तक शारदीय नवरात्रि का पर्व बड़ी धूम के साथ मनाया जाता है। इस बार माता की आराधना का ये पर्व 15 से 23 अक्टूबर तक मनाया जाना है।

(Navratri Tradition) नवरात्रि के पहले दिन माता दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित करी जाती हैं। 9 दिनों तक इन प्रतिमाओं की पूजा विधि-विधान से की जाती है। इन दुर्गा प्रतिमाओं को बनाते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रहे।

इस खास मिट्टी के बिना नहीं बनती हैं दुर्गा प्रतिमाएं

देश में कईं स्थानों पर बंगाली कलाकारों द्वारा देवी की प्रतिमाएं बनाई जाती हैं वही बंगाली कलाकार बताते हैं कि माता दुर्गा की प्रतिमाएं बनाते समय इसमें वेश्याओं की आंगन की मिट्टी जरूर से मिलाई जाती है। इसके बिना माता की मूर्ति का निर्माण नहीं होता। ये परंपरा काफी पुरानी है और आज भी इसका पालन आवश्यक रूप से किया जाता है वही मिट्टी लाने के लिए वेश्याओं से अनुमति भी ली जाती है।

Oppo का सबसे सस्ता स्मार्टफोन हुआ पेश, कीमत आपको कर देगी हैरान 

जानिए क्या है इस परंपरा का कारण?

पौराणिक कथाओं के अनुसार, एक बार कुछ वेश्याएं गंगा स्नान के लिए जा रही थीं। तो तभी उन्होंने घाट पर एक कुष्ठ रोगी को बैठे देखा। वो आते-जाते लोगों से गुहार लगा रहा था कि कोई उसे गंगा स्नान करवा दे, पर किसी ने उसकी ओर ध्यान नहीं दिया। ये देखकर वेश्याओं को उस पर दया दिखाईं और उन्होंने उस कुष्ठ रोगी को गंगा स्नान करवा दिया। वह कुष्ठ रोगी स्वयं भगवान शिव थे और अपने वास्तविक स्वरूप में आकर उन्होंने वेश्याओं से वरदान मांगने को कहा। तब वेश्याओं ने कहा कि ‘हमारे आंगन की मिट्टी के बिना दुर्गा प्रतिमाओं का निर्माण न हो सकेगा।’ शिवजी उन्हें ये वरदान दे दिया और तभी से ये परंपरा चली आ रही है।

  देवी प्रतिमा बनाते समय इसमें वेश्याओं के आंगन की मिट्टी मिलाने के पीछे एक दूसरा कारण यह भी है जो मनोवैज्ञानिक है। उसके अनुसार, जब भी कोई व्यक्ति तवायफ के घर में प्रवेश करता है तो वह अपने सभी पुण्य कर्म बाहर ही छोड़कर जाता है। इस वजह से वेश्याओं के आंगन की मिट्टी को बहुत ही पवित्र बताया गया है। यही कारण है कि देवी प्रतिमाएं बनाने के लिए वेश्याओं के आंगन की मिट्टी का उपयोग विशेष रूप से होता है।

Related Posts

1 of 168