धर्म

होली पर चंद्रग्रहण का क्या होगा प्रभाव 

 

 

डेस्क। होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। हालांकि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा जिसका प्रभाव भारत पर नहीं पड़ेगा साथ ही इसका सूतक काल भी मान्य नहीं रहने वाला है लेकिन माना जाता है कि ग्रहण एक खगोलीय घटना है तो इसका राशि पर विशेष प्रभाव जरुर पड़ेगा।

ज्योतिषविदों की माने तो चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद कुछ बातों का आपको अवश्य ध्यान रखना चाहिए नहीं तो जीवन भर नकारात्मक असर ही पड़ता है। तो आईये देवघर के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि ग्रहण समाप्त होने के बाद लोगों को क्या करना चाहिए ताकि उनको इससे शुभ फल की प्राप्ति हो सके?

देवघर के प्रसिद्ध एक ज्योतिषाचार्य पंडित ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण को हमेशा अशुभ माना जाता है। इसका प्रभाव भी लोगों पर अशुभ ही होता है। इसलिए ग्रहण काल में देश के कई मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और इसलिए ग्रहण समाप्त होने के बाद कुछ उपाय करना चाहिए। कुछ कार्यों को करने से बचना भी चाहिए ताकि ग्रहण की नकारात्मक प्रभाव को समाप्त की जाए।

ग्रहण समाप्त होने के बाद करे ये सभी कार्य

गंगाजल से करे स्नान :

ग्रहण समाप्त हो जाने के बाद गंगाजल से स्नान करें पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर स्नान करना चाहिए। इसके साथ ही सभी देवी देवताओं के ऊपर गंगाजल से छिड़काव भी करना चाहिए।

घर को करें साफ :

ग्रहण समाप्ति के बाद घर को पानी से साफ करें और नमक का इस्तेमाल अवश्य करें। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से घर से नकारात्मक प्रभाव समाप्त हो जाता है।

दान करना चाहिए

ग्रहण की समाप्ति के बाद दान करने से शुभ पुण्य फल की प्राप्ति होती है। ग्रहण समाप्ति के बाद गुड़, घी,सफेद वस्त्र इत्यादि का दान भी अवश्य दे।

भोजन मे डाले तुलसी का पत्ता

ग्रहण समाप्ति के बाद पके हुए भोजन में तुलसी का पत्ता डालकर ही भोजन का सेवन करें. ऐसा करने से अशुद्ध भोजन भी शुद्ध हो जाता है।

Related Posts

1 of 168