धर्म

Vastu Tips: पेड़ पौधें लगाते हुए आपको ध्यान रखनी चाहिए ये बातें 

19
×

Vastu Tips: पेड़ पौधें लगाते हुए आपको ध्यान रखनी चाहिए ये बातें 

Share this article

 

डेस्क। Vastu Tip : वनस्पतियों और पेड़ पौधों का देवी देवताओं से गहरा संबंध है। जहां वनस्पतियां और पेड़ फल और औषधियां प्रदान करते है वहीं इनका ज्योतिष शास्त्र में भी उपाय के रूप में उपयोग किया जाता है।

ऐसी भी मान्यता प्रचलित है कि पेड़ पौधों को लगाने से पूर्वजों की आत्मा को काफी शांति मिलती है और वे समृद्ध रहने का आर्शिवाद आओ देते है।पितृ पक्ष में यदि कुछ खास पौधे लगाए जाएं तो पितृ दोष से राहत मिल सकती है।

पितृ पक्ष में बरगद के पेड़ की पूजा करना और बरगद का पौधा लगाना काफी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से पितृ दोष दूर होता है, साथ ही भगवान शिव भी विशेष कृपा करते हैं लेकिन आपको ध्यान रहे कि बरगद का पेड़ घर में नहीं होना चाहिए।

पीपल का पौधा

यदि पितृ पक्ष में घर में किसी पवित्र स्थान पर पीपल का वृक्ष लगाया जाता है तो निश्चय ही रुके हुए सभी काम भी बन जाते हैं। पूर्वज इससे प्रसन्न होते हैं और इसके अलावा पीपल के वृक्ष पर दीया जलाना भी लाभकारी होता है।

तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा घर में होना सकारात्मकता लाता है यदि पितृपक्ष के दौरान घर में तुलसी का पौधा लगाएं तो पितरों का आशीर्वाद भी मिलता है और घर में कभी धन-धान्‍य की कोई कमी नहीं होती है।