धर्म

Vastu Tips for Money: धन वृद्धि के लिए प्रभावी वास्तु टिप्स

 

डेस्क। अक्सर व्यक्ति बहुत मेहनत करता है पर फिर भी उसे जीवन में सफलता नहीं मिल पाती और कड़ी मेहनत और प्रतिभा के बावजूद, वित्तीय समस्याएं भी बनी रहती हैं।

कुछ लोग ऐसे होते हैं जो कम मेहनत में ज्यादा को हासिल कर लेते हैं। वहीं वास्तु के अनुसार घर बनाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी होता है। ऐसे में आर्थिक संपन्नता पाने के लिए कुछ जरूरी वास्तु टिप्स हैं, जिनका पालन करके आप धन के प्रवाह के रास्ते अच्छे से खोल सकते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो उपाय…

धन के लिए प्रभावी वास्तु टिप्स

वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है और यह किसी भी भवन में सार्वभौम ऊर्जा के प्रवेश का मुख्य साधन रहे है। इसलिए इसके सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव भी व्यापक रूप से व्यक्ति को देखने को मिलते हैं।

धन के मामले में उत्तर पूर्व दिशा का बहुत ही महत्व है। इसलिए उत्तर पूर्व दिशा को खाली और साफ रखें वहीं

लॉकर को दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम की दीवार की ओर रखना चाहिए ताकि यह उत्तर की ओर भी खुल जाए।

घर में किसी भी दिशा में वृद्धि या कमी वास्तु दोष का कारण बनती है और इस प्रकार के वास्तु दोष से आर्थिक हानि, धन के प्रवाह में व्यवधान, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, कानूनी विवाद आदि भी खड़े होते हैं।

घर का ढलान दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व की ओर रखें 

 दक्षिण-पश्चिम कोण को सबसे ऊंचा रखना चाहिए और फिर भवन की ऊंचाई क्रमशः दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व की ओर घटती हुई होनी चाहिए।

उत्तर-पूर्व दिशा में पानी होना बहुत शुभ माना जाता है, इसलिए इस दिशा में पानी का फव्वारा लगाया जा सकता है पर याद रखें कि फव्वारे में पानी लगातार बहना चाहिए।

उत्तर दिशा में कमरे और दीवारों को नीला रखें और कोशिश करें कि इस दिशा में लाल रंग की वस्तुएं बिल्कुल न लगाएं।

Related Posts

1 of 168