धर्म

Vastu Tips For Job: आपको मिलेगी भरपूर सफलता

 

 

डेस्क। Vastu Tips For Job: वास्तु शास्त्र में ऊर्जा का खास महत्व बताया गया है। वास्तु में सौभाग्य प्राप्ति के लिए कई उपाय भी बताए गए हैं। इन उपायों को करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा तो आती ही है, नौकरी से जुड़ी समस्या भी इससे दूर होती है।

वास्तु में मनचाही नौकरी पाने और करियर में सफलता के लिए भी कई उपाय बताए गए हैं तो जानते हैं इसके बारे में सबकुछ…

नौकरी के लिए वास्तु टिप्स

उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना जाता है और अगर आपकी नौकरी नहीं लग पा रही है तो घर की उत्तर दिशा की दीवार पर आप मुख्य आईना भी लगाएं। इसका भी ध्यान रखें कि यह आईना इतना बड़ा हो जिसमें आपका पूरा शरीर नजर आए और वास्तु का यह उपाय करने से जल्द ही नौकरी मिलती है।

घर का मध्य स्थान ब्रह्म स्थान होता है और यह भगवान बृहस्पति का भी स्थान माना जाता है। बृहस्पति की स्थिति मजबूत हो करियर में खूब तरक्की मिलती है। इसके लिए घर के मध्य स्थान पर कोई भारी सामान रखें और इस जगह को खाली रखने से करियर में कई लाभ भी मिलता है।

नौकरी के लिए रुद्राक्ष धारण करना भी काफी अच्छा विकल्प माना जाता है। नौकरी पाने के लिए आप एक मुखी, दस मुखी या ग्यारह मुखी रुद्राक्ष को धारण करने की सलाह भी दी जाती है। ये ध्यान रखें कि मांस-मदिरा का सेवन करने वालों को रुद्राक्ष नहीं धारण करना चाहिए।

अपने शयन कक्ष में ज्यादा से ज्यादा पीले रंग का उपयोग करें क्योंकि पीला रंग भगवान बृहस्पति और भगवान विष्णु को अत्यधिक प्रिय है। इन दोनों देवताओं की कृपा प्राप्त होने से नौकरी के मार्ग त्वरित ही प्रशस्त होते हैं।

वास्तु के अनुसार लाल रंग हमेशा शुभ फल देता है। जब भी इंटरव्यू देने जाएं या फिर नौकरी के लिए परीक्षा देने जाएं तो अपने साथ लाल रंग का रुमाल जरूर रखें और ये कोशिश करें कि उस दिन लाल रंग के कपड़े पहन कर जाएं। इससे उस परीक्षा या इंटरव्यू में सफलता मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है।

जब भी नौकरी के लिए परीक्षा या इंटरव्यू देने निकलें तो हमेशा गणपति की पूजा करके घर से जाएं और उस दिन गणपति को सुपारी चढ़ाएं और प्रसाद के रूप में उसे ग्रहण भी करें। वास्तु शास्त्र में इसे बेहद शुभ बताया गया है।

Related Posts

1 of 168