धर्म

Vastu Tips : आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए करें ये उपाय

 

Vastu Tips 2022 : कभी हमारे घर की आर्थिक स्थिति इतनी बिगड़ जाती है कि महीने की आखिरी तरीख आते-आते हमारे सारे पैसे ही खर्च हो जाते हैं। वहीं घर के खर्च जैसे कि बिजली बिल, पानी का बिल, राशन, सब्जी घर के छोटे-मोटे जैसे खर्च इतना ज्यादा बढ़ जाता है, कि पैसे बचाने के लिए कुछ बचता भी नहीं।

तो आईए आज हम आपको इसी समस्या का समाधान बताएंगे, कि घर में कौन-सी ऐसी चीज रखी जाए, जिससे घर की आर्थिक स्थिति ठीक रहे और घर का वातावरण भी सुखद बना रहे। 

1-लघु नारियल रखें

लघु नारियल जिसे श्रीफल भी कहते हैं, ये नारियल की तुलना में काफी छोटा होता है, इसे घर में रखने से, घर में कभी धन की कमी नहीं होती है और अन्न की भी कभी कमी नहीं होती है।

2-धातु का कछुआ रखना

घर में सोना, चांदी पीतल या कांसे का कछुआ रखें, क्योंकि इसमें भगवान विष्णु का ही वास होता है, आपके घर में अगर किसी प्रकार की कोई परेशानी आती है, तो धातु का कछुआ सब कुछ ठीक कर देता है, इसे घर की उत्तर दिशा में रखना शुभ होता है।

3-घर में रखें पिरामिड

घर में पिरामीड रखने से आर्थिक स्थिति तो ठीक रहती है साथ ही आप इसे घर के उत्तर दिशा में भी रख सकते हैं। इससे घर में सकारात्मकता का आगमन होता है।

4-गोमती चक्र रखें

11 गोमती चक्र को पीले कपड़े में लपेटकर इसे तिजोरी में रख दें इससे माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा आप पर बनीं रहती है। वहीं इससे घर में सुख-शांति भी आती है और घर का वातावरण भी ठीक रहता है।

5-कमलगट्टे की माला 

अगर आपके पैसों की तंगी चलती रहती है, तो आपको अपने घर के मंदिर में कमलगट्टे की माला रखनी चाहिए। इससे धन की घर में कमी नहीं होती है साथ ही ध्यान रहे, इसे मंदिर में रखते समय अपने ईष्टदेव का 108 बार जाप भी करना चाहिए, इससे आपके घर हमेशा खुशहाली बनीं रहेगी।

Related Posts

1 of 168