धर्म– हिन्दू धर्म मे तुलसी की पूजा का विशेष महत्व है। कहते हैं जिस घर मे तुलसी का पौधा लगा होता है उस घर मे सुख समृद्धि का वास होता है और लोग नकरात्मक चीजों से दूर रहते हैं।
वहीं धार्मिक ग्रन्थों के मुताबिक यदि हिन्दू धर्म मे लोग अपने घर मे रोजाना तुलसी की पूजा करते हैं और भोजन में तुलसी की पत्ती का उपयोग करते हैं। तो उनके घर मे सुख समृद्धि के साथ भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का वास होता है।
लेकिन अगर आप तुलसी की पूजा करते वक्त कुछ महत्वपूर्ण चीजों के विषय मे नही जानते हैं तो आपको समस्याओं से जूझना पड़ता है और आपके घर मे नकारात्मक चीजों का वास होता है।
धार्मिक ग्रन्थों के मुताबिक यदि आप घर मे तुलसी का पौधा लगाते हैं और उसकी पूजा करते हैं। तो आपको घर मे कटींले पौधे नही लगाने चाहिए और न ही उन्हें अपने घर के अंदर रखना चाहिए। कहते हैं यदि आप ऐसा करते हैं तो घर मे नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और बरक्कत नहीं होती है।
इसके अलावा तुलसी के पौधे के आसपास साफ सफाई रखनी चाहिए और झाड़ू पोंछा को कभी भी तुलसी के पौधे के पास नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इससे घर मे कंगाली आती है और आपके धन में वृद्धि नहीं होती है।