धर्म

गुग्गुल धूप के ये उपाय आपको दिलाएंगे कई समस्याओं से निजाद

 

 

डेस्क। हिंदू धर्म में वास्तुशास्त्र का विशेष ध्यान रखा जाता है और अगर वास्तु नियमों का पालन किया जाए तो घर में सुख-समृद्धि भी बनी रहती है। घर बनाने से लेकर उसमें रहने तक कई नियम होते हैं जिनकी अनदेखी करने से वास्तुदोष होता है।

घर में वास्तु दोष होने से घर के सदस्यों पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है। अगर आप भी वास्तु दोषों के कारण धन संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो वास्तु शास्त्र में इसके लिए कई उपाय भी बताए गए हैं। इसके लिए आप गुग्गुल का उपयोग कर सकते हैं। बता दें अगर आप गुग्गुल के कुछ उपाय करेंगे तो घर का वास्तु दोष दूर हो जाएगा।

पारिवारिक तनाव से छुटकारा पाने के लिए

अगर आपके घर में रोजाना झगड़े होते हैं तो रोजाना अपने घर में गुग्गुल धूप जलाएं। साथ ही एकादशी, त्रयोदशी, अमावस्या और पूर्णिमा तिथि जैसे विशेष दिनों पर घर के अंदर गुग्गुल धूप जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। यह उपाय पति-पत्नी के रिश्ते को भी मजबूत बनाने में सहायता करता है। साथ ही मानसिक शांति भी मिलती है।

नकारात्मक शक्तियां दूर होंगी

वास्तु शास्त्र के अनुसार लगातार 7 दिनों तक घर में पीली सरसों मिलाकर गुग्गुल धूप जलाने से नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं और इससे घर में सुख, शांति और समृद्धि भी आती है। यह उपाय शनिवार से शुरू करना चाहिए। शनिवार की शाम को आरती के बाद गुग्गल की धूप जलाएं। इस धुएं को पूरे घर में दिखा भी चाहिए।

सफलता प्राप्त करने के लिए

अगर आप किसी खास काम में सफलता चाहते हैं तो गुग्गुल धूप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए लगातार 21 दिनों तक शाम के समय गाय के गोबर पर शुद्ध घी, पीली सरसों, लोबान और गुग्गुल का दहन करना चाहिए बता दें इस उपाय को करने से हर काम में सफलता मिलती है। साथ ही खराबी भी आने लग जाती है।

बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए

गुग्गुल में कई लाभकारी तत्व होते हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि इसकी गंध हवा में मौजूद कीटाणुओं को मार देती है। वहीं अधिकांश बीमारियाँ मानसून के दौरान बैक्टीरिया और वायरस के फैलने से भी होती हैं। गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए रोजाना गुग्गल की धूप देनी चाहिए और इससे वातावरण स्वच्छ और सुगंधित रहेगा। साथ ही इस धूप की सुगंध से न केवल देवता प्रसन्न होते हैं बल्कि मनुष्य की मानसिक थकान भी दूर होती है।

Related Posts

1 of 168