धर्म

Surya Grahan 2023 : अगले महीने साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानिए डेट

 

डेस्क :Surya Grahan 2023 : सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण महत्‍वपूर्ण खगोलीय घटना है। साथ ही धर्म में भी ग्रहण को बहुत विशेष महत्त्व गया है। हालांकि हिंदू धर्म में ग्रहण को अशुभ बताया जाता है।

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण के समय नकारात्‍मक ऊर्जा बढ़ जाती है। इसलिए ग्रहण काल के समय में कोई भी शुभ कार्य नहीं होता। ग्रहण शुरू होने से कई घंटे पहले सूतक काल लग जाता है और इस समय से ही कई काम वर्जित बताई जाते हैं। साल का अगला और दूसरा सूर्य ग्रहण अक्‍टूबर में लगने जा रहा है।

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण

Surya Grahan 2023 : 14 अक्‍टूबर 2023 को साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इससे पहले 20 अप्रैल को पहला सूर्य ग्रहण लगा है। साल का दूसरा सूर्य ग्रहण शारदीय नवरात्रि से एक दिन पहले अश्विन माह की अमावस्‍या तिथि को लगेगा। 14 अक्टूबर 2023, शनिवार की रात 8:34 से शुरू हो रहा यह ग्रहण मध्य रात्रि 2:25 पर समाप्त हो जाएगा। यह सूर्य ग्रहण कंकणाकृती सूर्य ग्रहण होगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इसका सूतक काल मान्‍य भी नहीं होगा। साल का दूसरा सूर्य ग्रहण पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक और आर्कटिक में साफ देखा जा सकेगा।

साल 2023 का दूसरा चंद्र ग्रहण

Surya Grahan 2023 : साल 2023 में 1 सूर्य ग्रहण के अलावा 1 चंद्र ग्रहण लगना भी अभी बाकी है। इससे पहले 5 मई 2023 को भी एक चंद्र ग्रहण लगा था। वहीं यह चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आया था। इतना ही नहीं साल 2023 में लग रहे 4 ग्रहण में से 3 ग्रहण भारत में दृश्‍यमान नहीं है। बता दें साल का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण ही इस मामले में विशेष रहेगा। 

29 अक्टूबर 2023 को लग रहा चंद्र ग्रहण भारत में नजर आएगा वहीं यह चंद्र ग्रहण 29 अक्‍टूबर 2023 की दोपहर 1 बजकर 06 मिनट से शुरू होकर दोपहर 2 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा। बता दें यह पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य रहेगा। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, उत्तर व पूर्व दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर, अंटार्कटिका में दिखेगा। जानिए क्या होगा राशियों पर असर

मेष –

सुबह से ही मन खराब हो सकता है…

दिनभर कार्य का बोझ तनाव बना रहेगा…

वृषभ –

आज आप कार्य में व्यस्त रहेंगे …

व्यवसाय के क्षेत्र में सुरक्षा का भी ध्यान रखें…

चंद्रमा के मंत्रों का जाप…

सफेद चीजों का दान…ध्यान आदि लगाये।

मिथुन –

आज स्वास्थ्य के नजरीये से दिन ठीक नहीं बीतने बाला…

ब्लडप्रेशर के कारण कार्य समय पर भी नहीं होगा….

कर्क –

ऋण मुक्ति के प्रयासों में सफलता…

प्रतियोगिता परीक्षा या साक्षात्कार में मनचाही सफलता…

बौद्धिक कुषलता से सम्मान की प्राप्ति… और विवाद से धन हानि हो सकती है।

सिंह –

आज रिश्ता तय होने जैसे कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे और परिवार में प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा। इन्फेक्सन के कारण कष्ट बना रहेगा।

कन्या –

नये प्रोजेक्ट में लीडरषीप की प्राप्ति। कार्य व्यवस्थित तौर पर पूरा होगा साथ ही संतान के अध्ययन की चिंता रहेगी।

Related Posts

1 of 168