धर्म

Shiva Purana Signs: मृत्यु से पहले व्यक्ति को मिलते हैं ये संकेत 

 

डेस्क। Shiva Purana Signs: मृत्यु एक शाश्वत सत्य है, जिसके बारे में शास्त्र और पुराणों में तरह-तरह की बातें भी की गई है। ये माना जाता है कि मनुष्य के जन्म के साथ ही उसकी मृत्यु भी निर्धारित हो जाती है।

साथ ही हर व्यक्ति की मौत निश्चित है, ये जानने के बावजूद लोग इसको स्वीकार करने से डरते हैं। शिव पुराण में भी मृत्यु के बारे में कई बातें बोली गई हैं। वहीं इसके अनुसार मृत्यु से ठीक पहले व्यक्ति को कुछ खास संकेत भी मिलते हैं तो जानते हैं इसके बारे में…

मृत्यु से पहले मिलते हैं ऐसे संकेत

शिव पुराण के अनुसार अगर किसी व्यक्ति का शरीर सफेद या फिर पीला पड़ जाए और शरीर पर जगह-जगह लाल चकत्ते जैसे निशान भी दिखने लगें तो ऐसे व्यक्ति का अंत करीब बताया जाता है।

अगर किसी व्यक्ति के सिर पर अचानक से कभी कोई कौवा आकर बैठ जाए तो, इसे भी मृत्यु के करीब आने का संकेत माना जाता है। इसके अलावा सिर पर गिद्ध या कबूतर का बैठना भी बहुत अशुभ होता है। यह इशारा करता है कि जल्द आपके साथ कुछ अनहोनी होने वाली है।

अगर किसी व्यक्ति का बांया हाथ लगातार एक हफ्ते तक फड़कता रहे तो इसे भी बहुत खराब माना जाता है और इसे मृत्यु का संकेत तक माना जाता है।

शिव पुराण के अनुसार अगर किसी व्यक्ति को पानी, तेल और आइने में अपनी परछाई दिखना बंद हो जाए तो इसे भी मृत्यु का संकेत बताया गया है।

शिव पुराण में बताया गया है कि मृत्यु के करीब आने पर व्यक्ति की दृष्टि कमजोर होने लग जाती है और आखिरी वक्त आते-आते तक हर व्यक्ति को दिखना एकदम ही बंद हो जाता है। अगर किसी को अग्नि का प्रकाश ठीक से दिखाई न दे और चारों ओर अंधेरा अनुभव हो तो भी समझ लेना चाहिए कि व्यक्ति की मृत्यु अब करीब आ गई है।

जब व्यक्ति का मुंह, कान, नाक और जीभ पथरा जाए तो यह संकेत बताते हैं कि इंसान की मृत्यु छह माह के भीतर हो सकती है और ऐसे संकेत मिलने पर व्यक्ति को प्रभु के ध्यान में मन लागा लेना चाहिए और ये भी माना जाता है कि ऐसा करने से प्राण जाते वक्त व्यक्ति को ज्यादा कष्ट भी नहीं होता है।

Related Posts

1 of 168