डेस्क। हिन्दू धर्म में रक्षाबंधन का विशेष महत्व होता है। यह त्योहार हर साल सावन महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है और इस पर्व पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनसे अपनी रक्षा का वचन भी लेती हैं।
वहीं आपको बता दें कि इस बार रक्षाबंधन के पर्व मनाने के लिए अन्य सालों की अपेक्षा लंबा इंतजार भी करना पड़ सकता है। क्योंकि इस बार अधिक मास लगने के कारण सावन का महीना 59 दिनों का होने भी जा रहा हैं। आइए जानते हैं रक्षाबंधन की तिथि और शुभ मुहूर्त भी।
जानिए कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन
वैदिक पंचांग के मुताबिक इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 30 अगस्त बुधवार के दिन मनाया जाएगा और राखी भद्राकाल में नहीं बांधनी चाहिए। क्योंकि यह काल अशुभ माना जाता है वहीं इसलिए शुभ मुहूर्त में राखी का त्योहार मनाना चाहिए। इस दिन भद्रा समापन का समय 09 बजकर 01 मिनट पर है।
जानिए, पूर्णिमा तिथि 2023
वैदिक ज्योतिष के अनुसार पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 30 अगस्त 2023 को दोपहर 12 बजकर 28 मिनट से होने वाली है और अगले दिन 31 अगस्त 2023 को सुबह 8 बजकर 36 मिनट तक रहने वाली भी है।