लखनऊ। सावन (Sawan) के पवित्र महीने की शुरुआत मंगलवार 04 जुलाई से हो चुकी है। इस बार सावन के महीने में कई दुर्लभ संयोग (Rare Coincidence) बन रहे हैं और यह सावन पूरे दो माह यानी 59 दिनों का रहेगा।
सावन को भोले नाथ का सबसे प्रिय महीना भी माना जाता है। श्रद्धालू भी अपने आराध्य पूजा पाठ में लगे रहते हैं। साथ ही सावन के महीने में भगवान शिवजी को प्रिय पौधों को घर पर लगाने से सुख-समृद्धि और धन का आगमन होता है।
वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) में सावन माह (Sawan month) के लिए कई उपायों के बारे में बताया गया है। जिसके अनुसार सावन महीने में घर पर लगाने के लिए कुछ शुभ पौधों के बारे में बताया गया है और ये पौधें शिवजी को बेहद प्रिय हैं। अगर आप इनमें से कोई एक पौधा भी घर पर लगा लेंगे तो आपका भाग्य बदल सकता है और सुख-समृद्धि और धन का आगमन भी होगा।
सावन में इन पौधों को घर पर लगाएं
1- बेल (Bel plant) के पत्ते, फूल और फल भगवान शिव को अति प्रिय है, भगवान की पूजा बेलपत्र चढ़ाए बिना पूरी नहीं होती। वास्तु के अनुसार बेल का पौधा लगाने से घर में कोई वास्तु दोष नहीं होता और आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहती है।
2- शिव जी की पूजा में तुलसी (Tulsi plant) को नहीं चढ़ाया जाता, हालांकि सावन में घर पर तुलसी का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है और इस महीने में प्रति दिन तुलसी को जल चढ़ाने से सुख-समृद्धि भी आती है। सावन और कार्तिक माह में तुलसी का पौधा घर पर जरूर से लगाना चाहिए।
3- सावन माह के दौरान किसी भी शनिवार के दिन को शमी (Shami plant) का पौधा घर पर लगाने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। शमी का पौधा महादेव और शनिदेव दोनों को बहुत ही प्रिय है। इस पौधे को घर पर लगाने से कष्टों से मुक्ति और कारोबार में अच्छी सफलता मिलती है।
4- सावन माह की एकादशी तिथि को घर पर केले का पौधा (Banana plant) लगाएं। यह पौधा भगवान विष्णु को बहुत अधिक प्रिय है। सावन में केले पौधे को लगाने से दांपत्य जीवन में खुशहाली भी आती है।