धर्म

Motivational Quotes Chanakya: ईश्वर मूर्तियों में नहीं आपकी आत्मा में

Motivational Quotes Chanakya: आचार्य चाणक्य ने जीवन से जुड़े कई बड़े रहस्यों से पर्दा हटाया है। मान्यता है जो व्यक्ति अपने जीवन को सही दिशा देना चाहता है। उसे एक बार कौटिल्य शास्त्र अवश्य पढ़ना चाहिए। क्योंकि कौटिल्य शास्त्र जीवन को सकारात्मक दिशा देता है और व्यक्ति को जीवन जीने की सही विधि समेत पारिवारिक जीवन में कैसे समंजय बिठाना है और स्त्री के प्रति पुरुष का व्यवहार कैसा रहना चाहिए यह सिखाता है। वही आज इस लेख में हम आपको चाणक्य के कुछ विशेष सुविचार बताने जा रहे हैं। जिनका यदि मूल आप आत्मसात कर लेते हैं तो आप अपने जीवन में सफल हो जाएंगे। तो आइये जानते हैं आचार्य चाणक्य के सुविचार –

आचार्य चाणक्य के सुविचार:

आचार्य चाणक्य के मुताबिक मनुष्य के सीखने की सबसे उत्तम विधि समय के साथ समय की पहचान करना है। चाणक्य का मानना है जो व्यक्ति सही समय पर समय के महत्व को समझ लेता है तो उसे जीवन में सफलता मिलती है और वह अपने जीवन में सुखी रहता है।

आचार्य चाणक्य के मुताबिक यदि आपके ऊपर ऋण है, यदि आपके शत्रु हैं और यदि आपके साथ कोई धोखेबाज मित्र है तो आपको प्रयास करना चाहिए कि आप इन लोगों से अपना पीछा छुड़ा लें। क्योंकि यह लोग निरंतर आपको नष्ट करने के प्रयास में लगे रहते हैं और आपको करना चाहिए कि यह लोग आपको नष्ट करें उससे पूर्व आपको उन्हें नष्ट कर देना चाहिए।

आचार्य चाणक्य का कहना है कि जो लोग मूर्तियों में भगवान को खोजते हैं उनको सजग रहना चाहिए। क्योंकि ईश्वर मूर्तियों में नहीं आपकी आत्मा में है और आत्मा आपको सकारात्मक और नकारात्मक बनाती है। व्यक्ति को अपनी आत्मा पर विजय प्राप्त करनी चाहिए और स्वयं की आत्मा में ईश्वर की खोज कर सभी प्राणियों के प्रति दया भाव दिखाना चाहिए।

आचार्य चाणक्य के मुताबिक यदि आपको कोई साथी गलती करता है। तो आपको उससे सीखने का प्रयास करना चाहिए न की यह इन्तजार करना चाहिए कि आप भी वह गलती दोहराएं। क्योंकि जो व्यक्ति गलती दोहराता है वह सिर्फ और सिर्फ अपना समय गवाता है और आने वाले समय में उसके हाथ में कुछ नहीं बचता।

आचार्य चाणक्य का कहना है कि जब आप कोई कार्य करने के विषय में विचार करते हैं। तो आपको उसकी योजना पूर्व से ही बना लेनी चाहिए। क्योंकि विचार रहित प्रयास निष्फल होते हैं और उसमें व्यक्ति कितना भी जोर क्यों न लगा दे उसे असफलता ही हासिल होती है।

Related Posts

1 of 168