धर्म

हिंदू धर्म में दीपक का होता है विषेश महत्व

डेस्क। सनातन धर्म और हिंदू धार्मिक प्रथाओं में दीपक जलाने की परंपरा का अत्यधिक महत्व है। यह केवल एक धार्मिक परंपरा ही नहीं, यह कार्य आध्यात्मिक सीमाओं से भी परे है, घरों में आशीर्वाद, सकारात्मकता और सद्भाव को लेकर लाता है।
धार्मिक संदर्भ से परे, ऐसा भी माना जाता है कि दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और वास्तु दोष भी ठीक होता है, जिससे सुख और समृद्धि सुनिश्चित होती है। वहीं आज हम इस लेख के माध्यम से जानेंगें कि दिपक के साथ किए गए हैं और ये कार्य आपके घर कैसे पैसों का अंबार लगा सकते हैं-

1. धार्मिक पूजा में दीपक जलाना:

प्राचीन शास्त्रों के अनुसार देवी-देवताओं के सामने दीपक जलाने का कार्य बेहद ही शुभ माना जाता है। इन दीयों को जलाते समय बाएं हाथ में घी का दीपक और दाहिने हाथ में तेल का दीपक रखने की प्रथा बताई गई है।

2. चने की दाल – वित्तीय संकट को दूर करने वाला:

ऐसा माना जाता है कि चने की दाल के ऊपर तेल का दीपक जलाने से घरों में सभी वित्तीय संकट दूर हो जाते हैं। परंपरा से जुड़ी यह प्रथा अत्यधिक अनुकूल भी मानी जाती है, जो वित्तीय स्थिरता और समृद्धि को सुनिश्चित करती है।

3. उड़द दाल – द्वेष दूर करने वाली:

बार-बार होने वाली समस्याओं और बुरी नजर से परेशान व्यक्तियों के लिए, शास्त्रों में दीपक के नीचे उड़द की दाल रखने के साथ ही उसे पश्चिम दिशा में रखने की सलाह भी दी गई है। ऐसा माना जाता है कि यह अनुष्ठान नकारात्मकता को काफी दूर करता है और बुरी ताकतों से आपको बचाता है।

4. चावल – समृद्धि का प्रतीक:

सनातन धर्म में पूजनीय चावल का पूजा-अनुष्ठानों में विशेष स्थान दिया जाता है। पूजा के दौरान दीपक के नीचे चावल रखना न केवल समृद्धि का प्रतीक है, बल्कि घर में धन और खुशियां भी लेकर आता है।

5. गेहूं – देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद:

माना जाता है कि दीपक के नीचे गेहूं रखने और रोशनी करने से आर्थिक समस्याओं से आपको राहत मिलती है। यह अनुष्ठान देवी लक्ष्मी और अन्नपूर्णा देवी के निरंतर आशीर्वाद को सुनिश्चित भी करता है, जिससे एक ऐसा माहौल बनता है जहां सभी प्रयासों का फल एवं सफलता आपको मिलती है।

Related Posts

1 of 168