ज्ञान:- गीता जिसे हजारों वर्ष पहले लिखा गया था। यह हिंदुओ का सबसे प्रमुख ग्रंथ है। इसमें कृष्ण ने जो उपदेश दिए हैं वह व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। कहते हैं कि अगर कोई गीता को पढ़ता है तो उस व्यक्ति के जीवन के सभी दुख दूर हो जाते हैं व घर मे सुख समृद्धि का वास होता है।
वहीं आज हम आपको गीता के सार के विषय मे बताने जा रहे हैं। अगर कोई व्यक्ति गीता का पाठ करता है तो उसे कृष्ण का साथ प्राप्त होता है और व्यक्ति सत्य के पथ पर आगे बढ़ता है। गीता के ज्ञान से व्यक्ति सही और गलत में भेद करना सीख जाता है।
महाऋषियों का कहना है कि गीता का ज्ञान व्यक्ति को भवसागर से पार ले जाता है। व्यक्ति संसार के सभी दुखों से मुक्त होता है और व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। गीता के ज्ञान से व्यक्ति का ह्रदय पवित्र होता है और वह ईर्ष्या, मोह माया, धन की अभिलाष से मुक्त होकर ईश्वर के ध्यान में लीन हो जाता है।