धर्म

Kharmas 2023: ये उपाय करने से बरसेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा 

डेस्क। Kharmas: साल 2023 का आखिरी खरमास 16 दिसंबर शनिवार से शुरू हो चुका है। शास्त्रों के अनुसार खरमास साल में दो बार पड़ता है। पहला खरमास मार्च से अप्रैल के बीच में होता है। और दूसरा खर्मा दिसंबर से जनवरी तक रहता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करता है तब खरमास की शुरूआत होती है।  16 दिसंबर से लगा  खरमास 15 जनवरी 2024 को खत्म होगा।

Kharmas 2023: शुभ एवं मांगलिक कार्य वर्जित हैं

इस दौरान कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य पूर्णतया बंद होगें । यह माना जाता है कि इस दौरान ये काम करने से अच्छे परिणाम नहीं मिलते, हालांकि खरमास के दौरान कुछ उपाय करने से आर्थिक परेशानियां जरूर दूर हो सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं वो उपाय जो पैसों की समस्या को दूर कर देते हैं।

Kharmas

खरमास में धन कमाने के 5 उपाय

शास्त्रों की मानें तो खरमास के दौरान गरीबों की मदद करने से जगत के पालनकर्ता भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस दौरान गुड़, तिल, कंबल और गर्म कपड़ों का दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है।

इस अवधि में एकाशारी बीज मंत्र का जाप करने का विशेष महत्व होता है। घरमास में इस मंत्र का जाप अत्यंत फलदायी बताया जाता  है। शास्त्रों के अनुसार एकाक्षरी बीज मंत्र ‘ॐ घृणि: सूर्याय नम:’ का जाप लाल चंदन की माला पर करना चाहिए।

खरमास में बृहस्पति चालीसा का पाठ करना भी बहुत शुभ माना जाता है। इस दौरान भगवान विष्णु की पूजा करने का विशेष प्रावधान होता है।

Kharmas

खरमास के दौरान अपनी सभी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए सूर्य देव को जल में हल्दी और जौ का फूल मिलाकर अर्पित करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे सूर्य देव बहुत प्रसन्न होते हैं।

Animal Movie Sequel: ये एक्ट्रेस फिल्म में आ सकती है नजर

अगर आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी आ रही है या आप आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं तो खरमास में मां लक्ष्मी की पूजा जरूर से करें और सिन्दूर भी चढ़ाएं। इससे धीरे-धीरे आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

Related Posts

1 of 168