धर्म

Karwa Chauth 2023: इस करवा चौथ पर बन रहा ये शुभ योग

 

डेस्क। Karwa Chauth 2023: सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत बेहद ही खास और महत्वपूर्ण है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर मां गौरी से अपने पति की लंबी उम्र व दांपत्य जीवन में खुशहाली की कामना भी करती हैं।

करवा चौथ का पर्व विशेष तौर पर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पश्विमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी मनाया जाता है। हर सुहागिन के लिए यह व्रत बहुत ही खास होता है और यह व्रत हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को आता है। यह इस साल 1 नवंबर 2023 को है और इस साल करवा चौथ का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण भी है क्योंकि इस दिन 100 साल बाद बेहद ही शुभ संयोग बन रहे हैं।

Karwa Chauth 2023: जानिए इस साल कब है करवा का त्योहार

करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार इस बार यह तिथि 31 अक्टूबर को रात 10 बजकर 42 मिनट पर शुरू होने वाली है। वहीं यह 1 नवंबर को रात 9 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि के अनुसार करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर 2023 को रखा जाना है।

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर बन रहा ऐसा शुभ संयोग

हिन्दू पंचांग के अनुसार इस साल करवा चौथ का दिन बहुत ही खास है क्योंकि इस बार 100 साल बाद इस दिन महासंयोग भी बन रहा है। 100 साल बाद मंगल और बुध एक साथ विराजमान होंगे और इसकी वजह से बुध आदित्य योग बनने वाला है। इसके अलावा करवा चौथ के दिन शिवयोग और सर्वार्थ सिद्धि योग भी बनने वाला है।

 करवा चौथ के दिन सुबह 7 बजकर 34 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 13 मिनट तक अमृत काल रहेगा और शाम को 5 बजकर 36 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 54 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त बनने वाला है। ऐसी मान्यता है कि इन शुभ संयोगों में भगवान की अराधना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

Karwa Chauth 2023: जानिए करवा चौथ के दिन चंद्रोदय का समय

करवा चौथ के दिन चंद्रोदय का काफी महत्व होता है और इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण भी किया जाता है। इस साल 1 नवंबर को करवा चौथ के दिन रात 8 बजकर 15 मिनट पर चंद्रोदय का समय संभावित है।

Related Posts

1 of 168