Kartik Purnima 2022: कार्तिक पूर्णिमा कल यानि की 8नवंबर 2022 को मनाई जाएगी। वहीं वर्षों बाद कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। और इस दिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धन की देवी मां लक्ष्मी अपने भक्तों के घर वास करती हैं।
मान्यता के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि इस दिन कुछ उपायों को करने से वर्ष भर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। तो आइए जानते हैं कि किन ज्योतिषीय उपायों को करने से आर्थिक तंगी दूर होने की मान्यता है।
पौराणिक कथा के अनुसार तारकाक्ष, कमलाक्ष और विद्युन्माली तीन असुर थे, जिन्हें त्रिपुरासुर भी कहा जाता था। जिन्होंने घोर से तप से वारदान प्राप्त कर लिया और आंतक मचाना भी शुरू कर दिया था। उन्होंने स्वर्ण लोक पर आक्रमण कर अपने कब्जे में ले लिया। इससे परेशान देवता भगवान शिव के पास गए, जिसके बाद उन्होंने त्रिपुरासुर का वध कर दिया। जिससे बाद भगवान शिव को त्रिपुरारी भी कहा जानें लगा।
कार्तिक पूर्णिमा पर करें ये ज्योतिष उपाय
1.इस दिन गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करें और दान भी करें। ऐसी मान्यता है कि इस दिन गरीबों जरूरतमंदों को दान करने के पुण्य फल की प्राप्ति होती है वहीं साथ ही आर्थिक समस्या भी खत्म हो जाती है।
2.कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर से बाद हल्दी से वास्सतिक बनाए और आम के पत्तों की माला बनाकर घर के मुख्य द्वार पर लगाएं ऐसी मान्यता है कि इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी अपने भक्तों के घर में वास करती है।
3.तुलसी की विधि-विधान से पूजा करें और देसी घी का दीपक भी जलाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार ऐसा करने के आर्थिक समृद्धि आती है और पैसों की समस्या भी खत्म हो जाती है।
4.शाम के समय चंद्रमा का दर्शन जरूर करें और गाय के दूध का अर्घ्य भी दें। मान्यता है कि ऐसा करने से आपसी संबंध काफी मजबूत होते हैं।
5.इस दिन भगवान विष्णु का पाठ करना चाहिए। इससे अच्छे पुण्य की प्राप्ति होती है।