डेस्क। Chandra Grahan 2022: इस बार कार्तिक पूर्णिमा पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। वहीं इस ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले ही लग जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगने के कारण इस बार देव दिवाली 7 नवंबर 2022 को ही मनाई जाएगी।
दो दिन करें दीपदान
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन दान करने से पितरों को मोक्ष मिल जाता है। साथ ही पितरों की आत्मा को शांति भी मिल जाती है। इसलिए कार्तिम पूर्णिमा पर दान का विशेष महत्व होता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 7 नवंबर शाम 4 बजकर 18 मिनट से पूर्णिमा तिथि शुरू हो जाएगी। साथ ही चंद्र ग्रहण 8 नंवबर को लग रहा है। इसका सूतक 9 घंटे पहले यानि की सुबह 6.39 बजे से ही ही शुरू हो जाएगा। ऐसे में 8 नवंबर की सुबह सूतक काल शुरू होने से पहले गंगा स्नान किया जा सकता है। साथ ही 9 नवंबर को भी गंगा स्नान रहेगा।
जानिए चंद्र ग्रहण 2022 का समय
चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को शाम करीब 5.28 बजे से शुरू होकर शाम7.26 बजे समाप्त हो जाएगा।
चंद्र ग्रहण के दिन न करें ये काम
गर्भवती महिलाओं को ग्रहण नहीं देखना चाहिए। साथ ही सूतक काल शुरू होने के बाद पूजा आदि धार्मिक कार्य नहीं करना चाहिए और ग्रहण के समय सोना नहीं चाहिए और भोजन भी नहीं ग्रहण करना चाहिए।