डेस्क। सोते वक्त सपना आना आम बात हैं, पर इस सपने में आप क्या देख रहे हैं इसका आपके जीवन से बहुत बड़ा महत्व जुड़ा हुआ हैं। वहीं स्वप्न शास्त्र के अनुसार आपके द्वारा देखे गए सपने आपके जीवन में कई बदलाव भी ला सकते हैं।
आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं सपने में शिव या उनसे जुड़ी चीजों के दिखने से आपके जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में और खासतौर से सावन के इस महीने में शिव (Shiva) का सपनों में दिखना आपके लिए बेहद फलदायी भी साबित होता हैं। तो आइये जानते हैं शिव (Shiva) के कौनसे रूप या किस चीज को सपने में देखने से जीवन पर क्या असर पड़ता हैं।
सपने में भोलेनाथ के दर्शन होना
कई बार लोगों को सपने में भगवान भोलेनाथ के दर्शन होते हैं और अगर आपको भी सपने में भगवान शिव (Shiva) के दर्शन हो तो समझ लीजिए कि आपके अच्छे दिन की शुरुआत हो गई है और आपकी कोई मनोकामना पूरी होने वाली है वहीं आप भगवान भोलेनाथ के मंदिर जानकर उनकी पूजा अर्चना भी करें।
भोलेनाथ का तांडव रूप दिखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर कभी सपने में आपको भोलेनाथ तांडव करते हुए दिखाई दें तो यह कतई न समझें कि वह आपसे नाराज हैं या फिर जीवन में मुसीबतें आने वाली हैं बल्कि यह रूप आप सपने में तब देखते हैं जब आप शत्रुओं से घिरे हुए हो, मान्यता यह है कि इस सपने के जरिए भोलेनाथ अपने भक्तों को यह संदेश देते हैं कि उनके शत्रुओं का नाश वह स्वयं ही और अतिशीघ्र कर देंगे।
शिवलिंग दिखना
अगर आप सपने में शिवलिंग देखते हैं तो ये आपके लिए काफी शुभ संकेत है। इस सपने का अर्थ है कि आप पिछले जन्म में भगवान शिव के भक्त थे वहीं अब आपकी सभी समस्याओं के खत्म होने का वक्त आ चुका है। आपको जल्द ही तरक्की होने वाली है और यश भी मिलने वाला है।
शिव मंदिर दिखना
अगर कभी सपने में आपको शिव (Shiva) मंदिर दिखाई भी दे। या फिर आप यह देखें कि आप किसी शिव मंदिर जा रहे हैं तो समझ लें कि यह अत्यंत ही शुभ संकेत भी है। मान्यता ये है कि यह सपना इस बात की ओर इशारा करता है कि आप जिन गंभीर परेशानियों या फिर बीमारियों से भी जूझ रहे हैं जल्दी ही आपको उनसे राहत भी मिलने वाली है।
भोलेनाथ और माता पार्वती को साथ देखना
अगर कभी आपको भोलेनाथ (Shiva) और माता पार्वतीजी सपने में एक साथ दिखाई दें तो समझ लें आपको उनकी विशेष कृपा भी प्राप्त हुई है। मान्यता ये है कि यह सपना दांपत्य जीवन में मची कलह और दूरियों के खत्म होने का संकेत होता है। लेकिन ध्यान रखें कि जब भी यह सपना देखें तो भोलेनाथ और माता पार्वती का जलाभिषेक जरूर से करें। इसके बाद उन्हें शहद अर्पित करके सुखी दांपत्य जीवन की प्रार्थना भी करें।
सांप और त्रिशूल दिखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर कभी भी आपको सपने में सांप और त्रिशूल दिखाई दे तो समझिए बस आपको लाभ भी होने वाला है। मान्यता ये है कि जब कभी भी सपने में सांप दिखाई दे तो यह तत्काल आर्थिक लाभ का संकेत होता है। वहीं सपने में त्रिशूल दिखे तो समझ लें कि आपके सभी संकटों का नाश भी होने वाला है। यह मान्यता है कि त्रिशूल जीवन के हर संकट का नाश करता है और कठिन से कठिन परिस्थिति से निपटने का साहस भी आपको प्रदान करता है।