धर्म

अगर आप भी रखते हैं उपवास तो जान ले इसके विशेष नियम

3
×

अगर आप भी रखते हैं उपवास तो जान ले इसके विशेष नियम

Share this article

Dharma – हिन्दू धर्म में पूजा पाठ का अपना एक अनोखा महत्व है। लोग अपने इष्ट देव को प्रसन्न करने के लिये तरह तरह के उपाय करता है। कोई विधि विधान से पूजा पाठ करता है तो कोई उपवास रखकर अपने इष्ट को प्रसन्न करने का प्रयास करता है। वही आज हम आपको बताने जा रहे है उपवास के दौरान ध्यान रखने योग्य कुछ महत्वपूर्ण बातें। 

क्योंकि आज हम अपनी संस्कृति से काफी दूर होते जा रहे हैं। हम उपवास तो रख लेते हैं लेकिन उसके नियमो का पालन नही कर पाते। जिस कारण हमें इसका परिणाम नही मिलता और हम परेशान होते रहते हैं। तो आइये जानते हैं उपवास रखते समय ध्यान रखने योग्य बाते…

अगर आप उपवास रखते हैं तो आपको प्रातः काल उठाना चाहिए और भगवान का स्मरण करते हुए स्नान करना चाहिए और पूजा के लिए तैयार होना चाहिए।

आपको अपने भगवान की पसन्द के वस्त्र धारण करने चाहिए। जैसे अगर आप ब्रहस्पति भगवान की पूजा कर रहे हैं तो आपको पीले वस्त्र धारण करने चाहिए। वही शिव की पूजा कर रहे हैं तो सफेद वस्त्र धारण करने चाहिए। इसके अलावा अगर आप दुर्गा देवी को पूजते हैं तो आप लाल रंग का कपड़ा पहने।

जब आप व्रत हो तो आपको पूजा की थाली अच्छे से सजानी चाहिए। अपने इष्ट की पसन्द की सामग्री उसमे रखनी चाहिए।

पूजा करते समय अपने मन को एकाग्र रखना चाहिए और बार बार किसी विषय पर विचार नही करना चाहिए।

अगर आप उपवास करते हैं तो आपको उस दिन अपने बाल, नाखून, दाढी काटने से परहेज करना चाहिए।

ईश्वर के सामने बैठकर न सिर्फ आराधना करनी चाहिए उन्हें घी का दीपक अर्पित करना चाहिए। तेल के उपयोग से परहेज करना चाहिए।

उपवास में आपको बार बार खाने के विषय मे नहीं सोचना चाहिए। अगर आप फरहार करते हैं तो दिन में आपको सिर्फ एक बार फरहार करना चाहिए बार बार खाने से आपका व्रत निष्क्रिय हो जाता है।